नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
बैतूल: सेहरा सजने से पहले उठा जनाजा; 19 फरवरी को थी शादी, खरीदारी कर लौट रहे दूल्हे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

बैतूल: सेहरा सजने से पहले उठा जनाजा; 19 फरवरी को थी शादी, खरीदारी कर लौट रहे दूल्हे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

Oplus_16908288


WhatsApp Icon

18/01/2026 10:37 PM Total Views: 391676

बैतूल/चिचोली। कहते हैं होनी को कोई नहीं टाल सकता, लेकिन कभी-कभी वक्त का फैसला इतना क्रूर होता है कि इंसान की रूह कांप जाती है। ऐसा ही एक दिल दहला देने वाला मामला बैतूल जिले के चिचोली से सामने आया है। जिस घर में शहनाई गूंजने वाली थी, वहां अब मातम का शोर है। जिस युवक के सिर पर कुछ दिनों बाद सेहरा सजने वाला था, उसका शव कफन में लिपटकर घर पहुंचा है।

चिचोली-बैतूल हाईवे पर हुए एक भीषण सड़क हादसे ने 22 वर्षीय गौरव (उर्फ भोला) भनारे की जान ले ली और एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियों को ग्रहण लगा दिया।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

19 फरवरी को होनी थी शादी, तैयारियों में जुटा था परिवार

सोनी मोहल्ला, चिचोली के रहने वाले बनवारी भनारे के बेटे गौरव भनारे की शादी 19 फरवरी को तय थी। घर में शादी की तैयारियां जोरों पर थीं। मछली बेचने का व्यवसाय करने वाला गौरव अपनी नई जिंदगी की शुरुआत को लेकर बेहद उत्साहित था। वह शादी की तैयारियों और खरीदारी के सिलसिले में ही अपनी बाइक से बैतूल गया हुआ था। किसी को अंदाजा नहीं था कि बैतूल का यह सफर उसकी जिंदगी का आखिरी सफर बन जाएगा।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

टैंकर चालक की लापरवाही ने छीनी जिंदगी

घटना उस वक्त हुई जब गौरव बैतूल से वापस चिचोली लौट रहा था। चिचोली रोड पर मीरा पेट्रोल पंप के पास, गौरव के आगे चल रहे एक टैंकर (क्रमांक GJ-06-BY-3777) के चालक ने अचानक और जोरदार ब्रेक लगा दिए।

ब्रेक लगते ही पीछे से आ रही गौरव की बाइक अनियंत्रित होकर सीधे टैंकर के पिछले हिस्से में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि गौरव को संभलने का मौका तक नहीं मिला और मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

एथेनॉल से भरा था टैंकर, पुलिस ने किया जब्त

हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही चिचोली पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में पता चला कि जिस टैंकर से यह हादसा हुआ, उसमें एथेनॉल भरा हुआ था और वह इंदौर की ओर जा रहा था। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए टैंकर को जब्त कर लिया है और चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

थाना प्रभारी हरिओम पटेल ने बताया

“परिजनों की रिपोर्ट पर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

सोनी मोहल्ले में पसरा सन्नाटा

गौरव का शव जब पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा, तो कोहराम मच गया। जिस बेटे को दूल्हा बनते देखने के सपने माता-पिता देख रहे थे, उसे इस हालत में देख हर आंख नम हो गई। सोनी मोहल्ले में, जहां कुछ ही दिनों में मंगल गीत गाए जाने थे, वहां अब सिर्फ सिसकियां और विलाप सुनाई दे रहा है।

इनका कहना है :—

“परिजनों की रिपोर्ट पर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।”

हरिओम पटेल, थाना प्रभारी चिचोली

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930