नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
आस्था के महाकुंभ में मानवता की सेवा; मकर संक्रांति पर बाबा मठारदेव मेले में अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन ने बिखेरी ‘राहत की गर्माहट’ – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

आस्था के महाकुंभ में मानवता की सेवा; मकर संक्रांति पर बाबा मठारदेव मेले में अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन ने बिखेरी ‘राहत की गर्माहट’


WhatsApp Icon

15/01/2026 10:33 PM Total Views: 462789

📌करीब 70 से 80 हजार श्रद्धालुओं ने टेक बाबा के दरबार में माथा, सुबह से रात तक चला अखंड भंडारा

📌समाजसेवियों और संगठन ने पेश की सेवा की अनूठी मिसाल

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

बैतूल/सारणी। मकर संक्रांति का पावन पर्व सतपुड़ा की वादियों में स्थित बाबा मठारदेव के दरबार में आस्था, भक्ति और मानवता के अनूठे संगम के रूप में मनाया गया। कड़ाके की ठंड और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच ‘अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन’ ने सेवा की जो अलख जगाई, उसने मेले की दिव्यता को और बढ़ा दिया। संगठन ने इस पवित्र अवसर पर समाज के वंचित और जरूरतमंद वर्ग के लिए 21 कंबलों का वितरण कर उन्हें ठंड से राहत दिलाई।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

चेहरों पर आई मुस्कान, सेवा कार्य की हुई सराहना

मेले में दूर-दूर से आए हजारों श्रद्धालुओं के बीच संगठन के पदाधिकारियों ने जब जरूरतमंदों को कंबल ओढ़ाए, तो उनके चेहरों पर राहत और संतोष का भाव स्पष्ट दिखाई दिया। संगठन की इस मानवीय पहल की मेले में मौजूद प्रबुद्ध नागरिकों और श्रद्धालुओं ने मुक्त कंठ से सराहना की। संगठन के सदस्यों ने उपस्थित जनसमूह से अपील की कि वे अपनी सामर्थ्य के अनुसार दान करें, क्योंकि नर सेवा ही नारायण सेवा है।

80 हजार श्रद्धालुओं का जनसैलाब, गुंजायमान हुआ बाबा का जयकारा

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मकर संक्रांति पर बाबा मठारदेव का मेला श्रद्धा का केंद्र बिंदु रहा। अनुमान के मुताबिक, इस वर्ष करीब 70 से 80 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में हाजिरी लगाई। सुबह से ही भक्तों की कतारें लगनी शुरू हो गई थीं, जो देर शाम तक अनवरत जारी रहीं। श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

मेले में भक्तों की सेवा के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। सुबह 8:00 बजे से शुरू हुआ भंडारा रात 8:00 बजे तक लगातार चलता रहा, जिसमें हजारों लोगों ने प्रसादी ग्रहण की।

धार्मिक आयोजनों से मजबूत होता है भाईचारा: सतीश बौरासी

इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन के जिला अध्यक्ष सतीश बौरासी ने कहा कि, “धार्मिक मेलों और आयोजनों का उद्देश्य केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समाज सेवा का एक सशक्त माध्यम भी है। ऐसे आयोजनों में सेवा कार्य करने से समाज में आपसी सहयोग, प्रेम और भाईचारे की भावना मजबूत होती है। दान देने से न केवल जरूरतमंद को मदद मिलती है, बल्कि आत्मा को भी संतोष प्राप्त होता है।”

इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति

इस पुनीत कार्य और मेले के आयोजन में शहर के गणमान्य नागरिकों और समाजसेवियों की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं समाजसेवी पी.जे. शर्मा, श्याम मदान, पंजाब राव बारस्कर उपस्थित रहे।

वहीं, आयोजन को सफल बनाने में संगठन के जिला अध्यक्ष सतीश बौरासी के नेतृत्व में जिला मंत्री राकेश सोनी, जिला संयुक्त सचिव पवन चौरसिया, जिला उप संगठन महामंत्री मुकेश सोनी, तनिष्क बौरासी, तन्मय जायसवाल सहित अन्य पदाधिकारी व सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

 

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930