नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
बिजली उत्पादन कर्मचारी संघ की जीत: 14 जनवरी के आंदोलन का दिखा असर, प्रबंधन ने मौके पर जाकर मानी मांगें, धरना स्थल पर ही बहाल हुए गेट पास – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

बिजली उत्पादन कर्मचारी संघ की जीत: 14 जनवरी के आंदोलन का दिखा असर, प्रबंधन ने मौके पर जाकर मानी मांगें, धरना स्थल पर ही बहाल हुए गेट पास


WhatsApp Icon

14/01/2026 7:13 PM Total Views: 391685

सारनी। बिजली उत्पादन कर्मचारी संघ (म.प्र.) द्वारा मेसर्स बालाजी इंटरप्राइजेज और सतपुड़ा संकुल प्रबंधन के खिलाफ छेड़े गए आंदोलन का आज व्यापक असर देखने को मिला। संघ द्वारा घोषित आंदोलन के तहत आज 14 जनवरी को दिए गए धरने के दबाव में प्रबंधन को झुकना पड़ा। मौके पर पहुंचे वरिष्ठ अधिकारियों ने न केवल प्रदर्शनकारियों से चर्चा की, बल्कि तत्काल प्रभाव से संघ के अध्यक्ष जौहरी इवने और महामंत्री दीनदयाल रघुवंशी के गेट पास की स्वीकृति प्रदान कर दी।

धरना स्थल पर पहुंचे अधिकारी

संघ द्वारा पूर्व में दी गई चेतावनी के अनुसार, आज पदाधिकारियों ने प्रबंधन की एकपक्षीय कार्रवाई और निलंबन के विरोध में मोर्चा खोल दिया था। मामले की गंभीरता और श्रमिकों के आक्रोश को देखते हुए बी.एम.डी–4 (BMD-4) मिल डिवीजन के डी.ई (DE) श्री जितेंद्र खड़के और सुरक्षा अधिकारी (Security Officer) श्री Raghav तत्काल धरना स्थल पर पहुंचे।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

मौके पर ही हुआ समाधान

अधिकारियों ने संघ के पदाधिकारियों से चर्चा की और माना कि संवादहीनता के कारण यह स्थिति निर्मित हुई। चर्चा के उपरांत, अधिकारियों ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए अध्यक्ष जौहरी इवने और महामंत्री दीनदयाल रघुवंशी के गेट पास को मौके पर ही मौखिक स्वीकृति दे दी। गेट पास जारी होने के बाद संघ ने इसे संगठन की एकता और सत्य की जीत बताया है।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

संघ ने कहा- यह एकता की जीत है

गेट पास बहाल होने के बाद संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि प्रबंधन ने एकपक्षीय कार्रवाई कर उनकी आवाज दबाने की कोशिश की थी, लेकिन मजदूरों की एकजुटता के आगे उन्हें अपना निर्णय बदलना पड़ा। उन्होंने कहा कि सत्य परेशान हो सकता है, लेकिन पराजित नहीं। अधिकारियों द्वारा गेट पास स्वीकृत किए जाने के बाद धरना समाप्त किया गया, लेकिन संघ ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में यदि पुनः द्वेषपूर्ण कार्रवाई की गई, तो और उग्र आंदोलन किया जाएगा।

इस दौरान बड़ी संख्या में बिजली उत्पादन कर्मचारी संघ के सदस्य और समर्थक मौजूद रहे, जिन्होंने प्रबंधन के इस निर्णय का स्वागत किया और “यूनियन जिंदाबाद” के नारे लगाए।

इनका कहना है 

  • संघ के लोगों द्वारा मुलाकात कर चर्चा के लिए आए । चर्चा के उपरांत, अधिकारियों ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए अध्यक्ष जौहरी इवने और महामंत्री दीनदयाल रघुवंशी के गेट पास को मौके पर मौखिक स्वीकृति दे दी है।

शरद राघव, एमपीपीजीसीएल सुरक्षा अधिकारी

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930