नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
बैतूल में ‘गुंडाराज’: बेखौफ बदमाशों ने कलेक्टर को दीं गालियां, वायरल वीडियो ने खोली कानून व्यवस्था की पोल – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

बैतूल में ‘गुंडाराज’: बेखौफ बदमाशों ने कलेक्टर को दीं गालियां, वायरल वीडियो ने खोली कानून व्यवस्था की पोल


WhatsApp Icon

07/01/2026 11:41 AM Total Views: 492064

बैतूल। जिले में कानून व्यवस्था किस कदर चरमरा गई है, इसका जीता-जागता उदाहरण आजाद वार्ड स्थित ‘ब्राइट कैरियर इंग्लिश स्कूल’ का मामला है। यहाँ न केवल शिक्षा के मंदिर की दीवार गिराई गई, बल्कि विरोध करने पर बदमाशों ने जिले के राजा यानी ‘कलेक्टर’ तक के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग कर डाला। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो ने पुलिस और प्रशासन की साख पर सवालिया निशान लगा दिए हैं।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

कलेक्टर को गाली, सिस्टम को चुनौती

जिले में चाकूबाजी, लूट और माफियाओं के आतंक के बीच अब अपराधियों का दुस्साहस इतना बढ़ गया है कि वे प्रशासनिक अधिकारियों का भी खौफ नहीं मानते। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में तनवीर (पिता मुन्ना मिस्त्री) नामक युवक विवाद के दौरान खुलेआम जिला कलेक्टर के लिए अपशब्दों का प्रयोग करता दिखाई दे रहा है। यह वीडियो उस वक्त का है जब स्कूल संचालक असरार कुरैशी ने अतिक्रमणकारियों का विरोध किया था। सवाल यह है कि जब जिले का मुखिया ही इन गुंडों की जुबान से सुरक्षित नहीं है, तो आम जनता की सुरक्षा का क्या होगा?

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

तीन बार गिराई दीवार, छात्राओं से छेड़छाड़

स्कूल संचालक असरार कुरैशी ने बताया कि पिछले 30 वर्षों से संचालित इस स्कूल में 150 बच्चे पढ़ते हैं। स्कूल के पीछे रहने वाले नफीसा, शहाना, अशरफ और रजा नामक व्यक्ति स्कूल की जमीन से जबरन रास्ता बनाते हैं। इतना ही नहीं, सलीम के पुत्र अशरफ और रजा पर स्कूल की बच्चियों को बुरी नियत से घूरने और परेशान करने के गंभीर आरोप हैं। वहीं महिलाएं (नफीसा और शहाना) बच्चियों को पढ़ाई छोड़ने और गलत रास्ते पर जाने के लिए बरगलाती हैं।

एसडीएम का आदेश भी रद्दी की टोकरी में

हैरत की बात यह है कि एसडीएम और नगरपालिका द्वारा स्कूल के पक्ष में फैसला और नक्शा पास होने के बावजूद, इन असामाजिक तत्वों ने 7 दिसंबर 2025 को तीसरी बार स्कूल की बाउंड्रीवॉल गिरा दी। इससे पहले 2013 और 2021 में भी दीवार तोड़ी गई थी।

23 दिन बीते, कार्रवाई का इंतजार

पीड़ित पक्ष ने 17 दिसंबर को सीसीटीवी फुटेज और सबूतों के साथ कलेक्टर और एसपी से गुहार लगाई थी, लेकिन 23 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। स्कूल संचालक ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई और बच्चों के साथ कोई अनहोनी हुई, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

इनका कहना हैं

  • बाउंड्रीवॉल गिराने से संबंधित शिकायत असरार कुरैशी द्वारा 7 दिसंबर को थाने में कि गई हैं। मामले की जांच चल रही है।

नीरज पाल, कार्यवाहक टीआई कोतवाली बैतूल

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031