नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
जल आवर्धन योजना पर सियासी संग्राम: ‘कनेक्शन राशि पूरी माफ और जल कर हाफ’ की मांग पर अड़ी ‘आप’, बड़े आंदोलन की चेतावनी – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

जल आवर्धन योजना पर सियासी संग्राम: ‘कनेक्शन राशि पूरी माफ और जल कर हाफ’ की मांग पर अड़ी ‘आप’, बड़े आंदोलन की चेतावनी


WhatsApp Icon

05/01/2026 5:16 PM Total Views: 462868

सारनी। जल आवर्धन योजना के तहत आम जनता पर डाले जा रहे आर्थिक बोझ के खिलाफ आम आदमी पार्टी (AAP) ने सारनी में आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। ‘कनेक्शन राशि पूरी माफ और प्रतिमाह जल कर हाफ’ के नारे के साथ पार्टी ने अपने जन संवाद और हस्ताक्षर अभियान को और तेज करने की घोषणा की है।

आम आदमी पार्टी मध्यप्रदेश कोर कमेटी के सदस्य अजय सोनी ने एक तीखी प्रेस विज्ञप्ति जारी कर प्रदेश की भाजपा सरकार और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को सीधे चुनौती दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि विकास के नाम पर जनता से “जबरन वसूली” की जा रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

“जनप्रतिनिधि मजे में, जनता कर्ज में”

अजय सोनी ने भाजपा सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा, “जनप्रतिनिधियों की सुख-सुविधाओं और भत्तों में कोई कमी नहीं की जाती, लेकिन जब जनता को सुविधाएं देने की बात आती है, तो उनके ही टैक्स के पैसों से बनी योजनाओं के लिए उनसे हजारों रुपये वसूले जाते हैं। सरकार ने पहले फ्री नल कनेक्शन का सपना दिखाया और अब राजस्व के नाम पर सारनी की जनता को लूटने का काम कर रही है।”

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

कोरोना काल में चुपचाप पास किया प्रस्ताव

पार्टी ने प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। विज्ञप्ति के अनुसार, 8 और 9 जून 2020 को, जब पूरा देश और सारनी की जनता कोरोना महामारी और लॉकडाउन के भयावह दौर से गुजर रही थी, तब नगर पालिका परिषद में चुपचाप जनता पर टैक्स लादने का प्रस्ताव पास किया जा रहा था।

सोनी ने कहा, “जनता को सालों तक गुमराह रखा गया। पूर्व और वर्तमान नपा अध्यक्षों ने कभी सार्वजनिक नहीं किया कि इस योजना के बदले जनता को एकमुश्त भारी राशि चुकानी पड़ेगी। अब अचानक 29 जनवरी 2025 से इसे लागू कर नोटिस भेजे जा रहे हैं और पानी सप्लाई बाधित करने की धमकी दी जा रही है, जो तानाशाही है।”

आर्थिक मंदी और पलायन की मार झेल रहा सारनी

आप नेता ने सारनी की जमीनी हकीकत बयां करते हुए कहा कि यह क्षेत्र WCL और MPPGCL की भूमि पर बसा है, जहां 7000 से अधिक परिवार बीपीएल (गरीबी रेखा से नीचे) श्रेणी में आते हैं। जहां से कर्मचारी लगातार सेवानिवृत्त हो रहे हैं, जिससे आर्थिक गतिविधियां ठप हैं। महंगाई और बेरोजगारी ने पहले ही निम्न और मध्यम वर्ग की कमर तोड़ रखी है। ऐसे में नल कनेक्शन के नाम पर हजारों रुपये मांगना जनता के साथ अन्याय है।

विधायक की जन चौपाल को बताया “लॉलीपॉप”

स्थानीय विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे द्वारा लगाई गई जन चौपालों को आम आदमी पार्टी ने “वोट बैंक साधने की कवायद” करार दिया। अजय सोनी ने कहा कि जब जनता सड़कों पर उतरने लगी, तो विधायक ने मीटर चार्ज के 1700 रुपये कम करने का नाटक किया, लेकिन अंततः घरेलू कनेक्शन के लिए 2300 रुपये और व्यावसायिक के लिए 5000 रुपये का फरमान सुना दिया। साथ ही 150 रुपये से 500 रुपये प्रतिमाह जल कर भी थोप दिया गया।

सोनी ने कहा, “किस्तों में राशि भरने का विकल्प देकर जनता के गुस्से को शांत करने की कोशिश की गई है, लेकिन जनता अब समझ चुकी है। शहर के गणमान्य नागरिकों को ‘भ्रमित करने वाला’ बताकर अपमानित करना विधायक की हताशा को दर्शाता है।”

दिल्ली के नेताओं के साथ होगा ‘महा आंदोलन’

आम आदमी पार्टी ने स्पष्ट कर दिया है कि उनका अभियान केवल हस्ताक्षर तक सीमित नहीं रहेगा। वर्तमान में कई वार्डों में चल रहे जन संवाद में हजारों परिवारों ने ‘पूर्ण माफी और हाफ बिल’ का समर्थन किया है।

अजय सोनी ने चेतावनी दी है कि जल्द ही सारनी में एक विशाल जन महा-आंदोलन किया जाएगा, जिसमें दिल्ली से आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय स्तर के नेता भी शामिल होंगे। पार्टी ने साफ किया है कि जब तक यह “तानाशाही फरमान” वापस नहीं लिया जाता, उनका संघर्ष जारी रहेगा।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930