नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
सारनी उपनगर की महर्षि वाल्मीकि बस्ती में आयोजित हुआ विशाल हिंदू सम्मेलन वक्ताओं ने एकता और सामाजिक समरसता पर दिया जोर, केसरिया ध्वज संग निकली कलशयात्रा – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

सारनी उपनगर की महर्षि वाल्मीकि बस्ती में आयोजित हुआ विशाल हिंदू सम्मेलन वक्ताओं ने एकता और सामाजिक समरसता पर दिया जोर, केसरिया ध्वज संग निकली कलशयात्रा


WhatsApp Icon

05/01/2026 10:37 AM Total Views: 423638

सारनी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस के 100 वर्ष होने पर संघ शताब्दी वर्ष मना रहा हैं जिसके तीसरा कार्यक्रम के रूप में पूरे देश में एक लाख से अधिक हिंदू सम्मेलनों का आयोजन 18 दिसंबर से जनवरी 2026 के बीच किया जा रहा हैं इन सम्मेलनों का आयोजन दरअसल सकल हिंदू समाज के विभिन्न वर्गों द्वारा मिलकर किया जा रहा हैं जिससे समाज के समस्त अंगों में आपस में भाईचारा पुष्ट हो रहा है छोटे-छोटे आपसी मतभेद समाप्त हो रहे हैं एवं विशेष रूप से युवा नागरिकों को सनातन संस्कृति के संस्कारों से अवगत होने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा हैं इसी के तहत सारनी उपनगर में रविवार को हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित इस सम्मेलन का उद्देश्य हिंदू समाज को एकजुट करना और सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देना था। नगर की महर्षि वाल्मीकि बस्ती में हुए इस आयोजन में हजारों परिवारों ने भाग लिया। संघ की संरचना के अनुसार, सारनी उपनगर को तीन बस्तियों महर्षि वाल्मीकि बस्ती, भगत सिंह बस्ती, और संत रविदास बस्ती में विभाजित किया गया हैं। इन सभी बस्तियों में अलग – अलग तिथि पर हिंदू सम्मेलन आयोजित किए गए हैं।

महर्षि वाल्मीकि बस्ती में केसरिया ध्वज के साथ निकली कलश यात्रा

महर्षि वाल्मीकि बस्ती में 500 से अधिक हिंदू परिवारों ने हाथों में केसरिया ध्वज लेकर ढोल के साथ गायत्री मंदिर से महर्षि वाल्मीकि बस्ती तक एक कलशयात्रा निकाली। इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने हिस्सा लिया।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

पंच परिवर्तन’, नागरिक कर्तव्य, पारिवारिक जीवन और सामाजिक मुद्दों पर हुई चर्चा

महर्षि वाल्मीकि बस्ती में आयोजित हिंदू सम्मेलन में वक्ताओं ने हिंदू एकता और सामाजिक समरसता पर जोर दिया। ‘पंच परिवर्तन’, नागरिक कर्तव्य, पारिवारिक जीवन और सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की गई।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

हिंदुओं पर अत्याचारों पर समाज को किया जागरूक

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहें अत्याचारों और लव जिहाद जैसे मुद्दों पर भी समाज को जागरूक किया गया। महर्षि वाल्मीकि बस्ती में प्रवीर नायक ने मुख्य वक्ता के रूप में अपने विचार रखे, जबकि नगर कार्यवाह ने संचालन किया।

दो बस्तियों में अलग-अलग तिथि पर आयोजित होंगा हिंदू सम्मेलन

भगतसिंह बस्ती का सम्मेलन 11 जनवरी को मंगल भवन परिसर थाने के पास में, संत रविदास बस्ती का 10 जनवरी को एबी टाइप स्थित शिव मंदिर में आयोजित होंगा। रविवार को आयोजित महर्षि वाल्मीकि बस्ती में लगभग 4 हजार नागरिकों के लिए समरसता भोजन का भी आयोजन किया गया, जहां सभी समाज के लोगों ने एक साथ भोजन किया।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930