नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
खुशियों का सफर मातम में बदला; धसेड़ डेम के पास 40 फीट गहरी खाई में गिरी बाइक, दो युवकों की दर्दनाक मौत – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

खुशियों का सफर मातम में बदला; धसेड़ डेम के पास 40 फीट गहरी खाई में गिरी बाइक, दो युवकों की दर्दनाक मौत


WhatsApp Icon

05/01/2026 10:33 AM Total Views: 386108

सारणी। बैतूल जिले के सारणी थाना क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार की रात एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया। धसेड़ डेम के पास एक तेज रफ़्तार बाइक अनियंत्रित होकर करीब 40 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इस भीषण दुर्घटना में बाइक सवार दो दोस्तों की अकाल मृत्यु हो गई। दोनों युवक मेले की खुशियां मनाकर अपने घर लौट रहे थे, लेकिन रास्ते में ही काल ने उन्हें अपना ग्रास बना लिया।

40 फीट नीचे पत्थरों के बीच जा गिरी बाइक

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घोड़ाडोंगरी ब्लॉक के ग्राम पीपरी निवासी शुभम (22 वर्ष) पिता कानूलाल उइके और श्याम (18 वर्ष) पिता अशोक गंजाम शुक्रवार को बाइक पर सवार होकर निकले थे। रात के समय जब वे धसेड़ डेम के रास्ते से गुजर रहे थे, तभी उतार पर बाइक का संतुलन अचानक बिगड़ गया।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

अंधेरा और ढलान होने के कारण बाइक सीधे सड़क से नीचे उतर गई और 40 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भयावह था कि बाइक और युवक पत्थरों पर जा पटके।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

मेले से लौटते वक्त हुआ हादसा

जांच में सामने आया है कि यह सफर दोस्तों के साथ मौज-मस्ती के लिए शुरू हुआ था। युवकों ने घूमने के लिए अपने एक दोस्त से बाइक मांगी थी। इसके बाद वे अपने विक्रमपुर निवासी एक अन्य साथी के साथ दुधावानी गांव में आयोजित ‘दिया देव मेला’ देखने गए थे।

मेला घूमने के बाद उन्होंने अपने दोस्त को विक्रमपुर छोड़ा और वहां से शुभम और श्याम बाइक पर सवार होकर अपने गांव पीपरी के लिए रवाना हुए। लेकिन घर पहुंचने से पहले ही धसेड़ डेम के पास उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई।

इलाज के दौरान तोड़ा दम

घटना के बाद धमाके की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मदद के लिए दौड़े। ग्रामीणों ने बड़ी मशक्कत के बाद दोनों गंभीर रूप से घायल युवकों को खाई से बाहर निकाला और तत्काल घोड़ाडोंगरी अस्पताल भिजवाया गया जहां इलाज के दौरान शुभम ने दम तोड़ दिया। प्राथमिक उपचार के बाद श्याम की हालत को बेहद नाजुक देखते हुए उसे बैतूल जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

गांव में पसरा मातम

शनिवार सुबह श्याम का पोस्टमार्टम बैतूल जिला अस्पताल में और शुभम का पोस्टमार्टम घोड़ाडोंगरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। एक ही गांव के दो जवान बेटों की अर्थियां उठने से पीपरी गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

इनका कहना है :—

  • धसेड़ डेम से बाइक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में दो युवकों की मौत हुई है। मार्ग कम कर जांच की जा रही है।

जयपाल इनवाती, थाना प्रभारी सारनी 

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930