नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
‘फेसबुक पत्रकार’ अय्यूब मंसूरी की काली करतूतें उजागर: बीमा क्लेम के नाम पर मृतक के पति से धोखाधड़ी, सारिका मामले के बाद अब बीमा क्लेम हड़पने का सनसनीखेज मामला, – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

‘फेसबुक पत्रकार’ अय्यूब मंसूरी की काली करतूतें उजागर: बीमा क्लेम के नाम पर मृतक के पति से धोखाधड़ी, सारिका मामले के बाद अब बीमा क्लेम हड़पने का सनसनीखेज मामला,


WhatsApp Icon

29/12/2025 3:14 AM Total Views: 421085

सारनी/बैतूल। खुद को फेसबुक क्रिएटर, वकील, पत्रकार और बीमा एजेंट बताकर रसूख झाड़ने वाले अय्यूब मंसूरी का नाम एक बार फिर गंभीर अपराधों में घिर गया है। अभी महिला (सारिका) से 3000 रुपये की अड़ीबाजी और बदनामी का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि अब अय्यूब पर एक गरीब आदिवासी परिवार के साथ लाखों की धोखाधड़ी, आईजी के नाम पर धौंस और महिला कर्मचारियों के जरिए झूठे केस में फंसाने की धमकी देने का सनसनीखेज आरोप लगा है।

ताजा मामला मृतक महिला के पति रितेश जुल्मे से जुड़ा है, जिसने शनिवार को एसडीओपी कार्यालय पहुंचकर अय्यूब मंसूरी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित ने अय्यूब पर बीमा क्लेम की राशि हड़पने की साजिश, मानसिक प्रताड़ना और ब्लैकमेलिंग के गंभीर आरोप लगाए हैं।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

बीमा क्लेम में 12 लाख की जगह 4 लाख का झांसा

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

पीड़ित रितेश जुल्मे ने बताया कि उसकी पत्नी स्व. श्रीमती इंदिरा काशदे के नाम पर एसबीआई लाइफ की पॉलिसी (पॉलिसी क्र. 2X646217906) थी। यह पॉलिसी अय्यूब मंसूरी, जो अपनी बेटी के नाम पर (एजेंट कोड 990856545, मार्श अय्यूब मंसूरी) एजेंसी चलाता है, के माध्यम से ली गई थी। 23 जून को बीमारी के चलते पत्नी की मृत्यु हो गई।

रितेश ने आरोप लगाया कि अय्यूब ने उसकी अशिक्षा का फायदा उठाया। उसने झूठ बोला कि बीमारी से मौत पर क्लेम नहीं मिलता, लेकिन वह “सेटिंग” करके 4 लाख रुपये दिलवा सकता है। इसके बदले उसने 12 कोरे चेक (Blank Cheques) की मांग की। जब रितेश ने बैतूल जाकर पता किया, तो खुलासा हुआ कि वास्तविक क्लेम राशि लगभग 12 लाख रुपये है।

“आईजी मेरे रिश्तेदार हैं, लड़कियों से रेप का केस लगवा दूंगा”

जब रितेश ने अय्यूब से 12 लाख के क्लेम की बात की, तो अय्यूब का असली चेहरा सामने आ गया। पीड़ित के अनुसार, अय्यूब ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ अपनी फोटो दिखाकर धौंस जमाई। उसने कहा, “आईजी इरशाद वली मेरे रिश्तेदार हैं। अगर मेरी बात नहीं मानी और किसी को साथ लाया, तो मेरी दुकान पर काम करने वाली लड़कियों से तेरे खिलाफ छेड़छाड़ और रेप की झूठी शिकायत करवाकर तुझे जेल भिजवा दूंगा।”

परिवार को तोड़ने की साजिश

अय्यूब की प्रताड़ना यहीं नहीं रुकी। रितेश जब अपने दोस्त संजय झिंझोरे और पार्षद किरण झरबड़े को लेकर उसके पास पहुंचा, तो अय्यूब ने उन्हें अलग ले जाकर धमकाया कि “इन्हें लेकर मत आना वरना एक रुपया नहीं मिलेगा।” इतना ही नहीं, अय्यूब ने रितेश के बच्चों को उसके खिलाफ भड़का दिया है, जिससे पीड़ित के परिवार में विवाद और फूट की स्थिति पैदा हो गई है।

अखबार की खबर से मिली हिम्मत

रितेश ने बताया कि उसने अखबारों में पढ़ा कि अय्यूब के खिलाफ पहले भी एफआईआर दर्ज हुई है और वह आदतन ब्लैकमेलर है। इससे उसे हिम्मत मिली और वह अपनी आपबीती लेकर पुलिस के पास पहुंचा। पीड़ित ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि उसे उसकी पत्नी की सही क्लेम राशि दिलवाई जाए और अय्यूब मंसूरी के खिलाफ धोखाधड़ी व ब्लैकमेलिंग की कठोर कार्रवाई की जाए, ताकि वह और उसका परिवार सुरक्षित रह सके।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930