नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
अलर्ट: सतपुड़ा के राखड़ डैम में बाघ की मौजूदगी के संकेत, रानीपुर की ओर बढ़ा मूवमेंट, रहवासियों को अकेले न निकलने की हिदायत, वन विभाग ने जारी किया अलर्ट – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

अलर्ट: सतपुड़ा के राखड़ डैम में बाघ की मौजूदगी के संकेत, रानीपुर की ओर बढ़ा मूवमेंट, रहवासियों को अकेले न निकलने की हिदायत, वन विभाग ने जारी किया अलर्ट


WhatsApp Icon

29/12/2025 1:29 AM Total Views: 462857

सारणी। सारणी क्षेत्र में एक बार फिर वन्य प्राणी की सक्रियता ने रहवासियों की चिंता बढ़ा दी है। शहर के वार्ड क्रमांक 1 सतपुड़ा स्थित राखड़ डैम (Ash Dam) क्षेत्र में बाघ (Tiger) की मौजूदगी के पुख्ता संकेत मिले हैं। वन विभाग को मिली लोकेशन और मौके से बरामद पगमार्क के आधार पर विभाग पूरी तरह से अलर्ट मोड पर आ गया है। सुरक्षा की दृष्टि से आसपास के रिहायशी इलाकों और ग्रामीण क्षेत्रों में मुनादी करवाकर लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी दी गई है।

शुक्रवार को मिली थी पहली लोकेशन

वन विभाग के अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, विभाग को दो दिन पूर्व शुक्रवार को राखड़ डैम क्षेत्र में बाघ के होने की सूचना (लोकेशन) प्राप्त हुई थी। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए वन अमले ने तत्काल क्षेत्र में सर्चिंग अभियान शुरू किया। सघन जांच के दौरान वन विभाग की टीम को बाघ के पगमार्क (पंजों के निशान) मिले हैं, जिससे उसकी मौजूदगी की पुष्टि हुई है।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

 

नर बाघ होने का अनुमान, रानीपुर की तरफ बढ़ा मूवमेंट

मौके पर मिले पगमार्क का विश्लेषण करने के बाद विशेषज्ञों ने अनुमान लगाया है कि यह एक नर बाघ (Male Tiger) है। बाघ की वर्तमान स्थिति और मूवमेंट पर वन विभाग पैनी नजर बनाए हुए है। ताजा जानकारी के अनुसार, बाघ का मूवमेंट अब रानीपुर रेंज की ओर बढ़ता हुआ प्रतीत हो रहा है, जो राहत की बात हो सकती है, लेकिन खतरा अभी पूरी तरह टला नहीं है।

कॉलोनियों में मुनादी, अकेले न निकलने की सलाह

बाघ की आमद को देखते हुए वन विभाग ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। वार्ड क्रमांक 1, राखड़ डैम के आसपास की कॉलोनियों और सटे हुए ग्रामीण क्षेत्रों में लाउडस्पीकर के जरिए अनाउंसमेंट (मुनादी) करवाई जा रही है। विभाग ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि, शाम ढलने के बाद और सुबह जल्दी सुनसान इलाकों में जाने से बचें। कोई भी व्यक्ति घर से अकेला न निकले। मवेशियों को जंगल या डैम किनारे ले जाने में सावधानी बरतें। वन विभाग की टीम लगातार गश्त कर रही है और स्थिति पर नियंत्रण बनाए हुए है।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930