नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
सारनी: ‘रील’ के पीछे का ‘रियल’ सच – खुद को पत्रकार बताने वाला शेख अय्यूब फरार, महिला ने लगाई आईटी एक्ट और कड़ी कार्रवाई की गुहार – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

सारनी: ‘रील’ के पीछे का ‘रियल’ सच – खुद को पत्रकार बताने वाला शेख अय्यूब फरार, महिला ने लगाई आईटी एक्ट और कड़ी कार्रवाई की गुहार


WhatsApp Icon

27/12/2025 1:31 AM Total Views: 389733

करोड़ व्यूवर्स का दंभ भरने वाले कथित इन्फ्लुएंसर पर वसूली, धमकी और चरित्र हनन का आरोप; महिला का इस्तेमाल कर दूसरी महिला को बदनाम करने की साजिश उजागर।


सारनी। खुद को फेसबुक क्रिएटर, पत्रकार और समाजसेवी बताकर 1 करोड़ 11 लाख व्यूवर्स का दावा करने वाले शेख अय्यूब मंसूरी के खिलाफ ब्यूटी पार्लर संचालिका सारिका मिस्त्री द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत अब एक गंभीर आपराधिक प्रकरण में बदल गई है। रील प्रमोशन के नाम पर अवैध वसूली से शुरू हुआ यह मामला अब चरित्र हनन, जान से मारने की धमकी और सोशल मीडिया के दुरुपयोग तक पहुंच गया है।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

ताजा जानकारी के अनुसार, पुलिस में मामला दर्ज होते ही आरोपी शेख अय्यूब मंसूरी सारनी से फरार बताया जा रहा है। उसका मोबाइल भी लगातार बंद आ रहा है, जिससे पुलिस और स्थानीय लोगों का शक गहरा गया है कि यदि आरोपी निर्दोष है, तो वह जांच से भाग क्यों रहा है?

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

क्या है पूरा मामला?

ब्यूटी पार्लर संचालिका सारिका मिस्त्री ने पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी अय्यूब मंसूरी ने रील प्रमोशन के नाम पर उनसे 3,000 रुपये की अवैध मांग की। पैसे न देने पर आरोपी ने न केवल गाली-गलौज की, बल्कि जान से मारने की धमकी भी दी। इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी, लेकिन शुक्रवार को पीड़िता ने थाने पहुंचकर मामले में नए और बेहद गंभीर तथ्यों को उजागर किया है।

साजिश: एक महिला को ढाल बनाकर दूसरी का चरित्र हनन

प्रकरण में एक चौंकाने वाला मोड़ तब आया जब यह खुलासा हुआ कि आरोपी ने अपनी ही दुकान पर काम करने वाली एक महिला कर्मचारी का मोहरे की तरह इस्तेमाल किया। आरोप है कि अय्यूब ने उस महिला के माध्यम से सारिका मिस्त्री पर “भोपाल ले जाकर गलत काम करवाने” जैसे घिनौने और बेबुनियाद आरोप लगवाए और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करवाया।

स्थानीय प्रबुद्ध जनों का कहना है कि यह कृत्य न तो पत्रकारिता है और न ही समाजसेवा। यह सोशल मीडिया का हथियार की तरह इस्तेमाल कर एक महिला की आड़ में दूसरी महिला की छवि धूमिल करने का एक निंदनीय षड्यंत्र है।

थाने के बाहर दी खुली चुनौती

कानून के प्रति आरोपी की बेखौफी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि जब पीड़िता पक्की शिकायत दर्ज करवाकर थाने से बाहर निकल रही थी, तभी अय्यूब मंसूरी ने उसे रोककर धमकी दी— “अभी तो कर लो, बाद में मैं बताऊंगा।” इस घटना के बाद से पीड़िता और उसका परिवार दहशत में है।

आईटी एक्ट न लगने पर एसपी से गुहार की तैयारी

शुक्रवार को थाने पहुंची पीड़ित महिला ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब आरोपी ने सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर उन्हें बदनाम किया और झूठे वीडियो फैलाए, तो एफआईआर में आईटी एक्ट (IT Act) की धाराएं क्यों नहीं जोड़ी गईं?

पीड़िता ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि यदि पुलिस ने जल्द ही प्रकरण में आईटी एक्ट और अन्य गंभीर धाराएं नहीं बढ़ाईं, तो वह न्याय के लिए पुलिस अधीक्षक (SP) का दरवाजा खटखटाएंगी।

सवालों के घेरे में ‘इन्फ्लुएंसर’

शहर में अब यह चर्चा आम है कि सोशल मीडिया पर लाखों व्यूवर्स का दावा करने वाला व्यक्ति असल जिंदगी में महिलाओं का सम्मान करने के बजाय उन्हें बदनाम करने की साजिशें रच रहा है। आरोपी का फरार होना उसके दावों की पोल खोल रहा है। पुलिस अब आरोपी की तलाश सरगर्मी से कर रही है।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930