नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
सड़क निर्माण में बड़ा फर्जीवाड़ा: ठेकेदार और भू-स्वामी की मिलीभगत से पहाड़ का अस्तित्व खतरे में, रॉयल्टी की चोरी कर शासन को लगा रहे लाखों का चूना – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

सड़क निर्माण में बड़ा फर्जीवाड़ा: ठेकेदार और भू-स्वामी की मिलीभगत से पहाड़ का अस्तित्व खतरे में, रॉयल्टी की चोरी कर शासन को लगा रहे लाखों का चूना


WhatsApp Icon

20/12/2025 10:27 AM Total Views: 492018

बैतूल/सारणी। घोड़ाडोंगरी विकासखंड के बाकूड़ पंचायत में दुलारा से जाजबोड़ी तक लगभग 2 किलोमीटर लंबी प्रधानमंत्री सड़क परियोजना अंतर्गत सड़क का निर्माण कार्य विवादों के घेरे में आ गया है। लाखों रुपये की लागत से बन रही इस सरकारी सड़क में गुणवत्ता और नियमों को ताक पर रखकर अवैध मुरूम का धड़ल्ले से इस्तेमाल किया जा रहा है। ठेकेदार और स्थानीय खेत मालिकों की मिलीभगत से न केवल खनिज संपदा की लूट हो रही है, बल्कि शासन को रॉयल्टी के रूप में लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान भी पहुँचाया जा रहा है।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

नियमों की अनदेखी: 3 फीट की जगह 40 फीट खुदाई

जानकारी के अनुसार, सड़क निर्माण में लग रही मुरूम के लिए ठेकेदार द्वारा पास के ही खेतों और पहाड़ी हिस्सों को निशाना बनाया गया है। नियमतः कृषि भूमि या निजी जमीन पर 3 फीट से अधिक गहरी खुदाई करने के लिए खनिज विभाग से अनुमति लेनी अनिवार्य होती है और बाकायदा रॉयल्टी चुकानी पड़ती है। लेकिन यहाँ ठेकेदार ने किसानों को बहला-फुसलाकर 40 फीट से भी ऊँचे पहाड़ और टीलों को खोदना शुरू कर दिया है।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

1000 रुपये प्रति ट्रॉली का अवैध सौदा

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, खेत मालिक भैया लाल उईके स्वयं को भू-स्वामी बताते हुए अपने खेत में स्थित छोटे पहाड़ को अवैध रूप से कटवा रहे हैं। बिना किसी सरकारी अनुमति या रॉयल्टी पर्ची के, वे ठेकेदार को 1000 रुपये प्रति ट्रॉली के हिसाब से मुरूम बेच रहे हैं। ठेकेदार द्वारा सरकारी काम में इस ‘चोरी की मुरूम’ का उपयोग कर जमकर ‘कालापीला’ किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त खेत मालिक द्वारा 28 सौ रुपए प्रति ट्राली मुरुम छुरी गांव तक निजी काम के लिए पहुंचने कि सुविधा भी सुर्खियों में है।

राजस्व और खनिज विभाग की सुस्ती पर सवाल

इतने बड़े पैमाने पर चल रहे अवैध उत्खनन के बावजूद स्थानीय प्रशासन, विशेषकर राजस्व और खनिज विभाग की चुप्पी कई सवाल खड़े करती है। दिन के उजाले में पोकलेन और डंपर गरज रहे हैं, पहाड़ काटे जा रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी कार्रवाई करने के बजाए सुस्त नजर आ रहे हैं। अधिकारियों की यह अनदेखी न केवल पर्यावरण को नुकसान पहुँचा रही है, बल्कि इससे सरकारी खजाने में जमा होने वाली रॉयल्टी की भी सीधी चोरी हो रही है। स्थानीय जागरूक नागरिकों का कहना है कि सरकारी पैसे से बन रही सड़क में अवैध सामग्री का उपयोग भ्रष्टाचार का जीता-जागता सबूत है।

इनका कहना है:—

  • आपके द्वारा मुझे जानकारी मिली है। ग्राम पंचायत बाकूड़ में खेत में स्थित छोटे पहाड़ को काटकर मुर्रुम निकाला जा रहा है। इसकी जांच करवाता हूं। 

मनीष पालेवार, जिला खनिज अधिकारी, बैतूल

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031