नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
बैतूल में गैंगवार जैसा खौफ: पूजा कर रहे 17 वर्षीय नाबालिग का अपहरण, रॉड और फावड़े से पीट-पीटकर नृशंस हत्या – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

बैतूल में गैंगवार जैसा खौफ: पूजा कर रहे 17 वर्षीय नाबालिग का अपहरण, रॉड और फावड़े से पीट-पीटकर नृशंस हत्या


WhatsApp Icon

19/12/2025 12:12 AM Total Views: 421101

बैतूल। जिले के गंज थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। पुरानी रंजिश की आग में एक 17 वर्षीय नाबालिग की बर्बरतापूर्वक हत्या कर दी गई। हमलावरों ने फिल्मी स्टाइल में पहले उसे मंदिर से अगवा किया और फिर सुनसान इलाके में ले जाकर रॉड, फावड़े, पत्थरों और लाठियों से तब तक पीटा जब तक वह अधमरा नहीं हो गया। इलाज के दौरान देर रात जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई, लेकिन दम तोड़ने से पहले उसने पुलिस को दिए अपने बयान में कातिलों के नाम उजागर कर दिए।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

मंदिर से उठाया और चुन्नीढाना ले जाकर दी तालिबानी सजा

काला पाठा निवासी विवेक मरकाम (17) बुधवार शाम सागौन बाबा दरबार में पूजा कर रहा था। उसी दौरान क्षेत्र का कुख्यात बदमाश अनिकेत उर्फ अन्नू ठाकुर अपने 10-15 साथियों के साथ वहां आ धमका। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपी विवेक को जबरन उठाकर चुन्नीढाना क्षेत्र में ले गए। वहां उसे घेरकर लाठी, रॉड और फावड़े से बेतहाशा पीटा गया। हमला इतना घातक था कि विवेक मौके पर ही खून से लथपथ होकर बेहोश हो गया।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

अस्पताल में मौत से जंग और ‘डाइंग डिक्लेरेशन’

घटना की सूचना मिलते ही डायल-100 मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल विवेक को जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के मुताबिक, विवेक के शरीर पर कई गहरे और जानलेवा घाव थे। उसका ऑक्सीजन और शुगर लेवल तेजी से गिर रहा था। उसे तत्काल आईसीयू में शिफ्ट किया गया, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद बुधवार देर रात उसने दम तोड़ दिया।

मौत से कुछ समय पहले विवेक को होश आया था, और उसने पुलिस को दिए अपने ‘मृत्यु पूर्व बयान’ (Dying Declaration) में अन्नू ठाकुर और उसके साथियों द्वारा की गई बर्बरता की पूरी कहानी बयां कर दी। यह बयान अब पुलिस के लिए सबसे अहम सबूत है।

पुरानी रंजिश और गैंगवार की आहट

पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि यह हत्या बदले की भावना से की गई है। मृतक विवेक और मुख्य आरोपी अन्नू ठाकुर के बीच पुराना विवाद था। कुछ समय पहले भग्गू ढाना में हुई एक नाबालिग की हत्या के मामले में विवेक आरोपी था। विवेक पर पूर्व में अन्नू ठाकुर पर हमला करने का भी आरोप था। पुलिस का मानना है कि उसी हमले का बदला लेने के लिए अन्नू ने अपने साथियों के साथ मिलकर इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। मुख्य आरोपी अन्नू ठाकुर आदतन अपराधी है। वह एनएसए (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) के तहत भी आरोपी रह चुका है और वर्तमान में हाईकोर्ट से जमानत पर बाहर था।

दो गिरफ्तार, मुख्य आरोपी की तलाश जारी

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है। एसपी वीरेंद्र जैन ने बताया कि डायल-100 की सूचना पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की थी, लेकिन युवक की जान नहीं बचाई जा सकी।

मामले की जांच कर रहीं गंज थाना टीआई और प्रशिक्षु डीएसपी शिफा हाशमी ने बताया कि “पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी कृपाल और आयुष को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी अन्नू ठाकुर, रोहित और अन्य 4-5 अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर उनकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है।”

मृतक विवेक के पिता वन विभाग में कार्यरत हैं और मां शिक्षिका हैं। बेटे की इस तरह हुई नृशंस हत्या से परिवार गहरे सदमे में है। वहीं, शहर के बीचों-बीच से अपहरण और हत्या की इस वारदात ने स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930