नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
होटल में पहचान छिपाकर ठहरने की कोशिश, मुस्लिम डॉक्टर और हिंदू महिला के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया धोखाधड़ी का मामला” – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

होटल में पहचान छिपाकर ठहरने की कोशिश, मुस्लिम डॉक्टर और हिंदू महिला के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया धोखाधड़ी का मामला”


WhatsApp Icon

13/12/2025 9:06 PM Total Views: 421095

उज्जैन। शहर के गदापुलिया क्षेत्र स्थित एक होटल में मुस्लिम डॉक्टर के हिंदू महिला के साथ ठहरने का मामला सामने आने के बाद शुक्रवार को स्थिति तनावपूर्ण हो गई। जानकारी मिलने पर हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता होटल पहुंचे और महाकाल थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस जांच में पहचान से जुड़ी अनियमितता सामने आने के बाद कार्रवाई की गई।

होटल में ठहरने को लेकर उठा विवाद

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

जानकारी के अनुसार, आगर-मालवा जिले के बड़ौद निवासी 39 वर्षीय डॉक्टर शाकिर हुसैन मंसूरी गदापुलिया के समीप स्थित हकीमी होटल के रूम नंबर 153 में रतलाम निवासी 30 वर्षीय महिला के साथ ठहरे हुए थे। दोनों के होटल में रुकने की सूचना हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं को मिली, जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे और पुलिस को बुलाया गया।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

दस्तावेज जांच में सामने आई अनियमितता

महाकाल पुलिस की मौजूदगी में होटल के रजिस्टर और दस्तावेजों की जांच की गई। जांच में यह सामने आया कि डॉक्टर शाकिर हुसैन ने अपना सही पहचान पत्र होटल में जमा किया था, लेकिन महिला के पहचान पत्र के स्थान पर अपनी पत्नी के नाम का आईडी दिया गया था। इसी बिंदु को लेकर मामला गंभीर हुआ और पुलिस ने दोनों को थाने ले जाकर पूछताछ की।

महिला को वन स्टॉप सेंटर भेजा गया

पुलिस ने पूछताछ के बाद महिला को वन स्टॉप सेंटर भेज दिया। महाकाल थाना प्रभारी गगन बादल के अनुसार महिला शादीशुदा है और उसके माता-पिता नहीं हैं। डॉक्टर उसका मित्र है और वह उसके साथ घूमने के लिए उज्जैन आई थी। पुलिस ने डॉक्टर के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया है।

पुलिस की जांच जारी

पुलिस यह जांच कर रही है कि डॉक्टर शाकिर हुसैन ने महिला के आईडी के स्थान पर अपनी पत्नी का पहचान पत्र क्यों दिया। इसके साथ ही होटल के संचालन को लेकर भी जानकारी जुटाई जा रही है कि वह कब से संचालित हो रहा है और होटल में ठहरने वालों की सूचना नियमानुसार थाने को दी जाती है या नहीं।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930