नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
सारणी और देहरादून के बीच जुड़ा अटूट रिश्ता: खुशबू और विशेष के विवाह में उत्तराखंड के सीएम धामी ने की शिरकत, बैतूल आने का न्योता स्वीकारा – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

सारणी और देहरादून के बीच जुड़ा अटूट रिश्ता: खुशबू और विशेष के विवाह में उत्तराखंड के सीएम धामी ने की शिरकत, बैतूल आने का न्योता स्वीकारा


WhatsApp Icon

02/12/2025 8:49 PM Total Views: 462950

सीएम धामी ने ताजा कीं मप्र की यादें, कहा- ‘सागर में की है पढ़ाई, मप्र से है गहरा नाता’

सारणी। विद्युत नगरी सारणी के प्रतिष्ठित व्यापारी परिवार और उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध चिकित्सक परिवार के बीच हुए वैवाहिक संबंध ने दो राज्यों की संस्कृति को एक सूत्र में पिरो दिया है। सारणी व्यापारी संघ के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजसेवी अरविंद सोनी की ज्येष्ठ पुत्री खुशबू सोनी का विवाह समारोह देहरादून में धूमधाम और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस भव्य समारोह में उत्तराखंड की राजनीति के कई दिग्गजों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

 

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष ने दिया आशीर्वाद

अरविंद सोनी की सुपुत्री खुशबू का विवाह देहरादून निवासी वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. जे.एन. नौटियाल एवं भाजपा नेत्री व समाजसेवी विमला नौटियाल के अनुज पुत्र विशेष नौटियाल के साथ वैदिक रीति-रिवाज से संपन्न हुआ। समारोह की भव्यता उस वक्त और बढ़ गई जब नवदंपति को आशीर्वाद देने के लिए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी सहित राज्य सरकार के कई कैबिनेट मंत्री विवाह स्थल पर पहुंचे। वर-वधू और दोनों परिवारों ने अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया।

सीएम धामी ने साझा कीं मप्र से जुड़ी यादें

विवाह समारोह के दौरान एक बेहद आत्मीय संवाद देखने को मिला। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मध्य प्रदेश और बैतूल जिले के लोगों से चर्चा करते हुए अपने पुराने दिनों को याद किया। उन्होंने बताया, “मेरा मध्य प्रदेश से गहरा और पुराना लगाव है। मैंने सागर जिले में रहकर अपनी पढ़ाई पूरी की है, इसलिए मप्र मेरे लिए दूसरे घर जैसा है।”

इस दौरान वधू पक्ष की ओर से अरविंद सोनी और उनकी धर्मपत्नी अर्चना सोनी ने मुख्यमंत्री धामी को बैतूल जिले और सारणी आने का भावभीना आमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री ने इस स्नेहपूर्ण निमंत्रण को सहर्ष स्वीकार करते हुए भविष्य में बैतूल आने का आश्वासन दिया।

सारणी के प्रबुद्धजनों ने जताया आभार

इस मांगलिक अवसर पर सारणी और बैतूल से कई गणमान्य नागरिक देहरादून पहुंचे थे। भाजपा नेता संजय अग्रवाल, समाजसेवी लक्षसी राम सोनी, वरिष्ठ पत्रकार नन्हे चंद्रवंशी, समाजसेवी सुनील भारद्वाज, वरिष्ठ पत्रकार काली चौरासे, भगवान जावरे, अमित सोनी और तारेंद्र सोनी सहित अन्य उपस्थित जनों ने उत्तराखंड सरकार के वरिष्ठ राजनेताओं की सरलता और उनके द्वारा दिए गए सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया।

 

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930