नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
शादी में डीजे के शोर के बीच लहराई ‘गन’, पुलिस ने की तत्काल कार्रवाई, एसपी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस का सख्त एक्शन – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

शादी में डीजे के शोर के बीच लहराई ‘गन’, पुलिस ने की तत्काल कार्रवाई, एसपी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस का सख्त एक्शन


WhatsApp Icon

01/12/2025 10:00 PM Total Views: 416225

बैतूल। जिले में शादी समारोहों के दौरान डीजे के कान फोड़ू शोर और हथियारों के प्रदर्शन पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस प्रशासन अब ‘एक्शन मोड’ में आ गया है। कलेक्टर के आदेश के बाद एसपी वीरेंद्र जैन की सख्ती का असर रविवार रात को देखने को मिला, जब एक बारात में ध्वनि विस्तारक यंत्रों की जांच करने पहुंची पुलिस ने एक व्यक्ति के हाथ से एयर गन जब्त कर ली।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोतवाली पुलिस रविवार (30 नवंबर) की रात शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में शादी समारोहों में डीजे और साउंड सिस्टम के निर्धारित डेसीबल और समय सीमा के पालन की जांच कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम एक बारात में पहुंची, जहां नियमों का पालन सुनिश्चित कराया जा रहा था। तभी पुलिस की नजर एक व्यक्ति पर पड़ी जो हाथ में एयर/गैस गन लेकर खड़ा था।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

भीड़भाड़ वाले इलाके और शादी के माहौल में किसी भी प्रकार की दुर्घटना की आशंका को देखते हुए पुलिस टीम ने तत्परता दिखाई और हथियार को तुरंत अपने कब्जे में ले लिया। गन को सुरक्षा की दृष्टि से कोतवाली थाने में जमा कराया गया है। साथ ही संबंधित व्यक्ति को 1 दिसंबर को थाने में उपस्थित होकर आवश्यक दस्तावेजी प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

उच्च अधिकारियों की निगरानी में कार्रवाई

यह पूरी कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी और एसडीओपी श्री सुनील लाटा के मार्गदर्शन में की गई। गौरतलब है कि कलेक्टर बैतूल द्वारा आदेश क्रमांक 13/2025/SW(L&O)/ दिनांक 22.11.2025 के तहत ध्वनि प्रदूषण और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर कड़े निर्देश जारी किए गए हैं, जिनका पालन कराने के लिए एसपी वीरेंद्र जैन ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया है।

पुलिस की अपील

पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि खुशी के मौके पर हथियारों का प्रदर्शन न करें और डीजे बजाते समय सुप्रीम कोर्ट और शासन द्वारा निर्धारित मापदंडों का पालन करें, अन्यथा सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031