नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
मासूम की अस्मिता से खिलवाड़ करने वाले ‘सलमान’ का ‘शॉर्ट एनकाउंटर’, पुलिस की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश में खाई गोली – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

मासूम की अस्मिता से खिलवाड़ करने वाले ‘सलमान’ का ‘शॉर्ट एनकाउंटर’, पुलिस की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश में खाई गोली


WhatsApp Icon

28/11/2025 3:14 PM Total Views: 421106

भोपाल/रायसेन। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के गौहरगंज में 6 साल की मासूम के साथ हुई दरिंदगी के मामले में पुलिस ने त्वरित और कड़ा एक्शन लिया है। हैवानियत की हदों को पार करने वाले आरोपी सलमान का पुलिस ने ‘शॉर्ट एनकाउंटर’ कर दिया है। यह घटना तब हुई जब गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसे भोपाल से रायसेन ले जा रही थी। भोजपुर के पास पुलिस वैन का टायर पंचर होते ही आरोपी ने सब-इंस्पेक्टर की पिस्टल छीनकर भागने और पुलिस पर फायरिंग करने का दुस्साहस किया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी के पैर में लगी, जिसके बाद वह वहीं ढेर हो गया।

किरात नगर के पास मुठभेड़

घटनाक्रम के अनुसार, पुलिस की टीम आरोपी सलमान को भोपाल से गिरफ्तार कर गौहरगंज थाने ला रही थी। तभी भोजपुर के पास स्थित किरात नगर में पुलिस वाहन का टायर अचानक पंचर हो गया। जैसे ही पुलिसकर्मी गाड़ी ठीक करने के लिए नीचे उतरे, मौका पाकर आरोपी सलमान ने एक सब-इंस्पेक्टर की सर्विस रिवॉल्वर छीन ली।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

औबेदुल्लागंज की SDOP शीला सुराणा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया, “गाड़ी पंचर होने का फायदा उठाकर आरोपी ने पुलिस अभिरक्षा से भागने की कोशिश की और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा और जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई, जो आरोपी के पैर में लगी है। उसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।”

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

जंगल के रास्ते भोपाल पहुंचा, चाय की दुकान पर दबोचा गया

वारदात को अंजाम देने के बाद से ही सलमान पुलिस को चकमा दे रहा था। वह रायसेन के जंगलों के रास्ते पैदल चलकर भोपाल के गांधी नगर इलाके में पहुंचा था। यहाँ उसके कुछ रिश्तेदार चाय की दुकान चलाते हैं। भूख-प्यास से बेहाल सलमान जैसे ही दुकान पर चाय पीने पहुंचा, पहले से जाल बिछाए बैठी पुलिस टीम ने उसे दबोच लिया। पूछताछ में उसने कबूला कि वह पुलिस से बचने के लिए बीहड़ और जंगलों में छिपा हुआ था।

मंत्री बोले- मिलेगा कठोर दंड

इस पूरे मामले पर सरकार की भी पैनी नजर थी। राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी देते हुए स्पष्ट किया कि आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने लिखा, “आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है और उसका शॉर्ट एनकाउंटर किया गया है। मासूम के गुनहगार को कानून के तहत कठोरतम सजा दिलाई जाएगी।”

थाने के बाहर फूटा जनआक्रोश

आरोपी की गिरफ्तारी की खबर मिलते ही गौहरगंज में भारी तनाव फैल गया। देर रात हिंदू संगठनों और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ थाने के बाहर जमा हो गई। लोग आरोपी को भीड़ के हवाले करने की मांग करते हुए नारेबाजी करने लगे। पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद आरोपी को भीड़ से बचाकर लॉकअप और फिर इलाज के लिए भेजा। फिलहाल, घायल आरोपी सलमान का पुलिस की कड़ी सुरक्षा में इलाज चल रहा है। इलाज के बाद उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930