नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
रिश्तों का कत्ल: मामूली विवाद में कलयुगी बेटे ने मां को सिलबट्टे से कुचलकर मार डाला, 24 घंटे में सलाखों के पीछे – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

रिश्तों का कत्ल: मामूली विवाद में कलयुगी बेटे ने मां को सिलबट्टे से कुचलकर मार डाला, 24 घंटे में सलाखों के पीछे


WhatsApp Icon

27/11/2025 10:41 AM Total Views: 421098

बैतूल/आठनेर। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले से रिश्तों को शर्मसार और दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है। जिस मां ने बेटे को नौ महीने कोख में पाला और बड़े नाजों से पाल-पोसकर बड़ा किया, उसी बेटे ने एक मामूली विवाद में क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं। आठनेर थाना क्षेत्र के ग्राम डूडर में मंगलवार की शाम एक बेटे ने गुस्से में आकर अपनी बुजुर्ग मां की पत्थर के सिलबट्टे से कुचलकर नृशंस हत्या कर दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है।

मृतिका मंगेबाई उइके 

क्या है पूरा मामला?

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

घटना आठनेर थाना क्षेत्र के ग्राम डूडर की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतिका मंगेबाई उइके अपने 35 वर्षीय बेटे दिलीप उइके के साथ रहती थीं। मंगलवार शाम को घर के भीतर मां और बेटे के बीच किसी घरेलू बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई। देखते ही देखते यह विवाद इतना बढ़ गया कि बेटे दिलीप पर खून सवार हो गया।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

गुस्से में आपा खो चुके दिलीप ने पहले अपनी मां को जोर से धक्का दिया, जिससे वह जमीन पर गिर गईं। इसके बाद भी उसका गुस्सा शांत नहीं हुआ। उसने घर में मसाले पीसने के लिए रखे भारी-भरकम पत्थर के सिलबट्टे को उठाया और मां के सिर और चेहरे पर ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। सिर में गंभीर चोटें आने और अधिक खून बह जाने के कारण मंगेबाई की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

  • खून से लथपथ मिली लाश, आरोपी हुआ फरार

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बेटा दिलीप मौके से फरार हो गया। घटना का पता तब चला जब कुछ देर बाद उनका रिश्तेदार युवराज इवने किसी काम से उनके घर पहुंचा। वहां का मंजर देख उसके होश उड़ गए। मंगेबाई का शव खून से लथपथ जमीन पर पड़ा था और पास ही खून से सना सिलबट्टा रखा था। युवराज ने तत्काल इसकी सूचना आठनेर पुलिस को दी।

आरोपी दिलीप उइके
  • पुलिस का एक्शन: रात भर चली तलाश

सूचना मिलते ही आठनेर थाना प्रभारी विजय सिंह ठाकुर अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया और आरोपी की तलाश शुरू कर दी।

थाना प्रभारी विजय सिंह ठाकुर ने बताया, “घटना के बाद आरोपी जंगल और गांव के आसपास ही छिपा हुआ था। पुलिस ने रात भर उसकी तलाश में छापेमारी की। आखिरकार, बुधवार देर शाम मुखबिर की सूचना और घेराबंदी के बाद आरोपी दिलीप उइके को ग्राम डूडर से ही गिरफ्तार कर लिया गया।”

  • मानसिक तनाव और कलह बनी वजह

पड़ोसियों और ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक, घर में अक्सर कलह का माहौल रहता था। बताया जा रहा है कि आरोपी दिलीप पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव (डिप्रेशन) में था और उसका व्यवहार चिड़चिड़ा हो गया था। इसी तनाव और गुस्से के कारण मां-बेटे के बीच आए दिन विवाद होता रहता था, लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि इसका अंजाम इतना भयानक होगा।

पुलिस ने आरोपी दिलीप उइके के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103 (1) (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसे आज, गुरुवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930