नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
नगर परिषद बैतूल की महिला लिपिक और जलप्रदाय कर्मचारी ने एक ही कुएं में दी जान, सुसाइड नोट में ‘मानसिक प्रताड़ना’ का आरोप – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

नगर परिषद बैतूल की महिला लिपिक और जलप्रदाय कर्मचारी ने एक ही कुएं में दी जान, सुसाइड नोट में ‘मानसिक प्रताड़ना’ का आरोप


WhatsApp Icon

26/11/2025 11:59 PM Total Views: 491955

बैतूल। बैतूल नगर परिषद में कार्यरत एक महिला लिपिक और जलप्रदाय विभाग के एक युवक की मौत ने बुधवार सुबह हड़कंप मचा दिया। दोनों के शव बुधवार की सुबह बयावाड़ी के पास एक ही कुएं से बरामद किए गए हैं। दोनों मंगलवार रात से ही लापता थे। पुलिस ने शवों को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है और महिला के घर से मिले सुसाइड नोट के आधार पर मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

मृतिका की पहचान रजनी डुंडेले (48), नगर परिषद में लिपिक के पद पर कार्यरत थीं, मृतक मिथुन (29), जलप्रदाय विभाग में कर्मचारी थे।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

जानकारी के अनुसार, रजनी डुंडेले और मिथुन मंगलवार रात करीब 9 बजे से लापता थे। महिला का मोबाइल घर पर ही मिला, जबकि मिथुन की आखिरी लोकेशन उसके खेत के आसपास ट्रेस हुई थी।

बुधवार की सुबह खोजबीन के दौरान, पुलिस को कुएं के पास उनकी बाइक और चप्पल मिलीं, जिससे अनहोनी की आशंका गहरा गई। पुलिस ने तत्काल खोज अभियान शुरू किया और सबसे पहले रजनी डुंडेले और फिर मिथुन का शव कुएं से बाहर निकाला।

‘चरित्र पर सवाल उठाते हैं’: सुसाइड नोट में गंभीर आरोप

मामले में सबसे चौंकाने वाला मोड़ तब आया जब पुलिस को महिला के घर से एक डायरी में लिखा सुसाइड नोट मिला। महिला के परिजनों ने बताया कि घर का दरवाजा तोड़ने पर यह डायरी मिली।

सूत्रों के अनुसार, सुसाइड नोट में महिला ने कार्यालय के कुछ कर्मचारियों पर मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने लिखा है कि “ऑफिस के लोग मुझे गलत नजर से देखते हैं, मेरे चरित्र पर सवाल उठाते हैं। मैं तानों और प्रताड़ना से परेशान हूं।”

परिजनों ने सुनाई आपबीती

महिला के दामाद, बृजेश भावसार, ने बताया कि रजनी कुछ दिनों से अत्यधिक परेशान थीं। उन्होंने अपनी पत्नी से कहा था कि “ऑफिस का टेंशन झेल नहीं पा रही हूं, कुछ कर लूंगी।” उन्होंने यह भी बताया कि रजनी अपने साथी कर्मचारी मिथुन को बेटे जैसा मानती थीं, लेकिन ऑफिस में लोग दोनों के रिश्ते को लेकर गलत बातें करते थे, जिससे वह मानसिक रूप से टूट गई थीं।

मिथुन के भाई, विनय पवार, ने कहा कि मिथुन रात को घर से गया था और लौटा नहीं। उन्हें रात ढाई बजे पता चला कि महिला की लाश मिली है और वहीं उनके भाई की चप्पल और बाइक भी पड़ी थी।

पुलिस कर रही है सुसाइड नोट की सत्यता की जांच

एसडीओपी सुनील लाटा ने पुष्टि की है कि दोनों शव एक ही कुएं से बरामद हुए हैं और महिला के पास से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने कार्यालय के कुछ कर्मचारियों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है।

टीआई अंजना धुर्वे ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद आगे की जांच की जा रही है और सुसाइड नोट की सत्यता की पुष्टि की जा रही है। पुलिस अब उन कर्मचारियों की भूमिका की जांच करेगी जिन पर महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं। यह घटना कार्यस्थल पर होने वाली मानसिक प्रताड़ना और उसके भयावह परिणामों की ओर इशारा करती है।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031