नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
पार्षद इशरत बी पंचू खान का पलटवार: नल-जल योजना शुल्क पर हस्ताक्षर के दावे को किया खारिज, मीडियाकर्मी से मांगे सबूत! – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

पार्षद इशरत बी पंचू खान का पलटवार: नल-जल योजना शुल्क पर हस्ताक्षर के दावे को किया खारिज, मीडियाकर्मी से मांगे सबूत!


WhatsApp Icon

18/11/2025 9:37 PM Total Views: 386625

नल जल बैठक में 36 वार्डों के पार्षदों ने किए थे सहमति हस्ताक्षर, मीडियाकर्मी के दावे भ्रामक व झठे – इशरत बी जावेद

बैतूल/सारनी। नगर पालिका परिषद क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 12 की पार्षद इशरत बी पंचू खान ने नल-जल योजना के तहत नल कनेक्शन शुल्क पर हस्ताक्षर करने के मीडियाकर्मी के मनगढ़ंत आरोप को सिरे से खारिज कर दिया है। एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर उन्होंने न केवल इस भ्रामक जानकारी का खंडन किया है, बल्कि आरोप लगाने वाले मीडियाकर्मी को चुनौती देते हुए साक्ष्य प्रस्तुत करने की मांग की है।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

भ्रामक जानकारी का खंडन और चुनौती

पार्षद इशरत बी पंचू खान ने 18 नवंबर को एक मीडियाकर्मी द्वारा शहर की जनता को गुमराह करने और यह आरोप लगाने पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की कि परिषद की बैठक में जब 4000 नल कनेक्शन शुल्क और प्रतिमाह 150 रुपए भुगतान का प्रस्ताव लाया गया था, तो उन्होंने इस पर हस्ताक्षर किए थे।

पार्षद इशरत बी पंचू खान ने स्पष्ट शब्दों में कहा, “यह सरासर गलत है। मैं उस मीडियाकर्मी द्वारा फैलाई गई भ्रमक जानकारी का खंडन करती हूं और उस मीडियाकर्मी से यह मांग करती हूं कि यदि उनके पास मेरे द्वारा हस्ताक्षर करने के साक्ष्य हैं तो वे जनता के सामने प्रस्तुत करें अन्यथा पूरी 36 वार्ड की जनता से माफी माँगे।”

तानाशाही फैसले का शुरू से ही विरोध

पार्षद ने अपनी बात दोहराते हुए कहा कि वह जनता के सबसे बड़े मुद्दे, नल-जल योजना के तहत 4000 रुपए वसूले जाने के प्रस्ताव के शुरू से ही विरोध में रही हैं। उन्होंने बताया कि परिषद की बैठक में इस प्रस्ताव का कड़ा विरोध किया गया था। उन्होंने परिषद की बैठक का बहिष्कार कर बाहर निकलकर अपना विरोध दर्ज कराया था। विरोध को दर्शाते हुए, उनके नेतृत्व में छह माह पूर्व 3 फरवरी को नगर पालिका का घेराव भी किया गया था।

पार्षद का तर्क था कि क्षेत्र में पहले से ही रोजगार की समस्या है, ऐसी स्थिति में नगर पालिका द्वारा यह तानाशाही फरमान न्यायसंगत नहीं है और जनता इसे सहन नहीं कर पाएगी। उन्होंने इस मुद्दे पर सड़क हो या परिषद की बैठक, हर जगह शासन-प्रशासन को घेरने का पूरा प्रयास किया और सर्वप्रथम जनता के मुद्दे पर लड़ाई लड़ने तथा शहर वासियों को जागरूक करने का काम किया।

पार्षद इशरत बी पंचू खान ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वह जनता के हितों के लिए लगातार संघर्षरत हैं और मनगढ़ंत आरोपों से गुमराह करने वालों को चुनौती देने से पीछे नहीं हटेंगी।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930