नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
विकास में ‘तबला’ घोटाला! नगर के पेविंग ब्लॉक अनियमितता की धुन बजा रहे, ठेकेदार-इंजीनियर गठजोड़ पर गंभीर सवाल – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

विकास में ‘तबला’ घोटाला! नगर के पेविंग ब्लॉक अनियमितता की धुन बजा रहे, ठेकेदार-इंजीनियर गठजोड़ पर गंभीर सवाल


WhatsApp Icon

14/11/2025 1:17 AM Total Views: 421184

बैतूल/सारणी। “वह ताज वह” सारणी नगर पालिका क्षेत्र में विकास कार्यों की गुणवत्ता पर बड़ा प्रश्नचिह्न लगाते हुए, वार्डों में लगाए गए पेविंग ब्लॉक अब भ्रष्टाचार की गवाही दे रहे हैं। एक उदाहरण वार्ड क्रमांक 12 सिसोदिया किराना स्टोर के सामने लगाए गए पेविंग ब्लॉक, घटिया सामग्री और लापरवाही भरे निर्माण के कारण, वाहनों के गुजरने पर जोर-जोर से आवाज़ करते हैं, जो स्थानीय निवासियों के बीच इसे ‘तबला’ बजाने वाला विकास कार्य कहा जा रहा है। यह असामान्य आवाज़ कार्य में हुई भारी अनियमितता को उजागर करती है।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, यह ठेकेदार नगर पालिका क्षेत्र में पेविंग ब्लॉक लगाने के अधिकांश कार्यों का एकाधिकार रखता है। गंभीर चर्चा यह है कि ठेकेदार नगर पालिका के संबंधित अधिकारी एवं इंजीनियरों का ‘अन्नदाता’ बना बैठा है।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

अन्य ठेकेदारों के बीच चर्चा: ‘अधिकारी-इंजीनियरों ने गोद ले रखा है’

नगर पालिका में अन्य निर्माण कार्यों से जुड़े ठेकेदारों के बीच दबी ज़ुबान में यह चर्चा गरम है कि इस विशिष्ट ठेकेदार को नगर पालिका के अधिकारी व इंजीनियरों ने ‘गोद’ ले रखा है। इस अनौपचारिक ‘गोदनामा’ के चलते ही ठेकेदार के किसी भी कार्य की गुणवत्ता की जाँच नहीं की जाती और उसे बिना किसी आपत्ति के पास कर दिया जाता है, जिससे वह मनमानी और अमानक निर्माण करने के लिए स्वतंत्र है।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

अमानक कार्य को स्वीकृति: 

सबसे बड़ी अनियमितता नगर पालिका के उन इंजीनियरों की है, जिन्होंने मानकों का उल्लंघन करने वाले इस घटिया कार्य को पास (स्वीकृत) कर दिया। जबकि लगाए हुए पेयरिंग ब्लॉक खुद ही चींख-चींख कर गुणवत्ताहीन कार्य का सबूत दे रहे हैं, फिर भी इस पर चुप्पी क्यों? यह स्पष्ट रूप से ठेकेदार को आर्थिक लाभ पहुँचाने और सरकारी खजाने को चूना लगाने का प्रयास है।

 ज़रूरत से ज़्यादा कार्य: 

ठेकेदार द्वारा ऐसे स्थानों पर भी पेविंग ब्लॉक लगाए गए हैं, जहाँ इनकी वास्तविक ज़रूरत नहीं थी। रिपोर्ट के अनुसार, कई लोगों के निजी आंगन तक में यह ‘सुविधा’ पहुंचा दी गई है। यह दर्शाता है कि कार्य का उद्देश्य जनता को सुविधा देना नहीं, बल्कि ठेकेदार के बिल की राशि को कृत्रिम रूप से बढ़ाना था, जिससे इस गठजोड़ को लाभ मिल सके।

भूमि पूजन का ‘अध्यक्ष डायलॉग’: गुणवत्ता की चेतावनी, कागजों पर हकीकत?

हर बार, जब भी कोई नया निर्माण कार्य शुरू होने वाला होता है, तो अध्यक्ष महोदय द्वारा ठेकेदारों को सख्त हिदायत दी जाती है कि गुणवत्ता के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रेस नोटों में लिखा जाता है कि ‘घटिया निर्माण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा’ और ‘गुणवत्ता से समझौता करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी’। यह भाषा प्रभावशाली लगती है और जनता को यह विश्वास दिलाती है कि उनके कर के पैसे का सही उपयोग होगा।लेकिन जमीनी हकीकत अक्सर इन वादों से कोसों दूर नजर आती है। यह अध्यक्ष के “भूमि पूजन डायलॉग” बनकर रह जाता है, एक ऐसा झूठा वादा जो कागजों पर तो मजबूत दिखता है, लेकिन हकीकत में कहीं खो जाता है। आज तक अध्यक्ष महोदय ने ठेकेदारों को दी गई हिदयातो पर कोई कार्रवाई नहीं करी।

जनता के बीच यह सवाल उठ रहा है कि आखिर नगर पालिका प्रशासन जनता के पैसों की इस बर्बादी पर मौन क्यों है? वार्ड 12 का यह मामला स्पष्ट रूप से उच्च-स्तरीय भ्रष्टाचार एवं ठेकेदार-इंजीनियर गठजोड़ की ओर इशारा करता है, जिस पर तत्काल उच्च स्तरीय जांच और दोषी अधिकारियों व ठेकेदार के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की जा रही है।

खबरों की विषय पर चर्चा के लिए नगर पालिका अध्यक्ष किशोर वर्धे से उनके दूरभाष पर संपर्क किया गया किंतु उनके द्वारा हमारा फोन रिसीव नहीं किया गया।

इनका कहना है 

  • इसके पहले भी वार्ड में गुणवत्ताहीन पूर्वक लगाए गए पेविंग ब्लॉक और जगह छोड़ छोड़ कर अनावश्यक जगह पर लगाए गए पेइंग ब्लॉक की शिकायतें वार्ड वासियों द्वारा की गई है। सिसोदिया किराना स्टोर के सामने लगाए गए पेइंग ब्लॉक पूरी तरह से आवाज कर रहे हैं जो की गुणवत्ताहीन पूर्वक कार्य का नतीजा है इसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

इशरत बीं पंचू खान, पार्षद, वार्ड क्रमांक – 12 

  • आपके द्वारा जानकारी मिली, वार्ड क्रमांक 12 में सिसोदिया किराना स्टोर के सामने पेविंग ब्लॉक गुणवत्ताहीन पूर्वक लगाया गया है, जो आवाज कर रहा है, जिसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

रविंद्र वराठे, सहायक यंत्री, नगर पालिका परिषद सारणी

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930