नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
गेहूं में गोली डालने से जहरीली गैस, मासूम की मौत, माता-पिता और बेटी की हालत बिगड़ी – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

गेहूं में गोली डालने से जहरीली गैस, मासूम की मौत, माता-पिता और बेटी की हालत बिगड़ी


WhatsApp Icon

04/11/2025 3:25 PM Total Views: 491882

ग्वालियर। एक मकान में गैस फैलने से किराएदार परिवार हादसे का शिकार हो गया। मकान मालिक ने घर ने घर मे गेहूं के अंदर सल्फाज की दवा रखा थी। देर रात गैस की चपेट में आए किराएदार दंपती और उनकी बेटी की हालत बिगड़ी गई। वहीं, चार साल के इकलौते बेटे की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

ग्वालियर के जड़ेरूआ इलाके में सत्येंद्र शर्मा उनकी पत्नी रजनी शर्मा किराए से रहते हैं। उनके साथ बेटी और चार साल का बेटा करुआ भी रहता है। मकान मालिक श्रीकृष्ण यादव ने इसी मकान के एक हिस्से में गेहूं भरा है। बताया जा रहा है कि गेहूं के अंदर मकान मालिक ने सल्फाज की गोलियां रखी थीं। संभवता गोलियों की मात्रा ज्यादा होने से देर रात इसकी गैस फैल गई। गैस से सत्येंद्र शर्मा उनकी पत्नी रजनी शर्मा और बेटी की हालत बिगड़ गई, जबकि चार साल का बेटा करुआ की मौके पर ही मौत हो गई।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

लोगों ने सत्येंद्र उनकी पत्नी और बेटी की निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सत्येंद्र की मां ने बताया कि सत्येंद्र की पांच बेटियां हैं। बरसों बाद मन्नत से चार साल का इकलौता बेटा हुआ था, इकलौता बच्चा इस हादसे में गुजर गया।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

जानकारी लगते ही गोला का मंदिर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मकान मालिक द्वारा गेहूं में डाली गई दवा बरामद कर जांच के लिए सैंपल भेजे है। पुलिस के मुताबिक इस मामले में जांच की जाएगी कि आखिरकार गेहूं में क्या डाला गया था और उसके आधार पर कार्रवाई होगी।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031