नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
वर्धमान फैब्रिक्स की ऑफिसर कॉलोनी के पांच फ्लैटों के ताले टूटे, सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

वर्धमान फैब्रिक्स की ऑफिसर कॉलोनी के पांच फ्लैटों के ताले टूटे, सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल


WhatsApp Icon

02/11/2025 1:09 AM Total Views: 440929

क्या वर्तमान में इससे पहले भी चोरी की घटना हो चुकी है ?

सीहोर/बुधनी। राजधानी से सटे बुधनी में एक बड़ी चोरी की वारदात ने हड़कंप मचा दिया है। बीती रात वर्धमान फैब्रिक्स की ऑफिसर कॉलोनी में अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर E, D और C ब्लॉक में स्थित पांच फ्लैटों के ताले तोड़ दिए। आशंका जताई जा रही है कि चोर लाखों की संपत्ति उड़ा ले गए हैं। यह घटना ऐसे समय में हुई है जब इन फ्लैटों के निवासी छठ पूजा और अन्य त्यौहार मनाने के लिए अपने गृह नगर गए हुए थे, जिसके चलते मकान खाली थे।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवालिया निशान:

कॉलोनी में सैकड़ों सिक्योरिटी गार्डों की तैनाती के बावजूद इस तरह की बड़ी चोरी की वारदात का होना, कंपनी की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। यह कोई पहली घटना नहीं है, इससे पहले भी चोरी की घटना को अंजाम दिया जा चुका है, वर्धमान कंपनी की सुरक्षा प्रबंध को लेकर अब चौक चौराहे पर तंज कसे जा रहे हैं कि, कंपनी में अधिकारी सुरक्षित नहीं है तो मजदूर कहां से सुरक्षित होंगे, 16 अक्टूबर को भी इसी कंपनी में शैड निर्माण के दौरान 7 टन वजनीय प्लेट गिरने से दो युवकों की मौत हो गई थी और एक घायल हो गया था, जिस पर कंपनी को सुरक्षा व्यवस्था में ठप के कलंक के साथ भारी नुकसान हुआ था। बार-बार होने वाली इन घटनाओं से कंपनी की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुल गई है।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

पुलिस सक्रिय, डॉग स्क्वॉड और FSL की टीम जांच में जुटी:

घटना की सूचना मिलते ही वर्धमान प्रबंधन ने तत्काल पुलिस को सूचित किया। एसडीओपी रवि शर्मा, थाना प्रभारी और पुलिस बल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया और घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाने के लिए डॉग स्क्वॉड और एफएसएल (फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की टीम को बुलाया गया है।

कहां के निवासी थे पीड़ित?

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिन फ्लैटों में चोरी हुई है, उनके मालिक उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान के अधिकारी हैं। ऐसे में, यह आशंका भी जताई जा रही है कि चोरों को पहले से ही इन फ्लैटों के खाली होने की जानकारी थी।

CCTV फुटेज खंगाले जा रहे, तकनीकी टीम भी लगी:

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कॉलोनी के CCTV फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। साथ ही, एक तकनीकी टीम को भी जांच में लगाया गया है। फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट और स्पेशल टीम भी घटनास्थल पर काम कर रही है, ताकि जल्द से जल्द चोरों का सुराग लगाया जा सके।

चर्चाओं का बाजार गर्म, पुलिस जांच में जुटी:

फिलहाल, इस चोरी को लेकर चौक-चौराहों पर विभिन्न प्रकार की चर्चाएं गर्म हैं, जिसमें प्रबंधन के कुछ लोगों की भूमिका पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। हालांकि, पुलिस अपनी जांच में जुटी हुई है और जल्द ही मामले का खुलासा करने का भरोसा जताया है। इस घटना ने क्षेत्रवासियों को झकझोर दिया है और सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

इनका कहना है:—

  • शनिवार कि बीती रात वर्धमान कॉलोनी के पांच फ्लैटों के ताले टूटे हैं। पुलिस टीम मौके पर जांच कर रही है। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है। फिलहाल कितनी संपत्ति चोरी हुई है, यह परिजनों के लौटने के बाद स्पष्ट होगा।”

रवि शर्मा, एसडीओपी बुधनी

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031