नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
हेड कांस्टेबल के बेटे ने की आत्महत्या, पढ़ाई के दबाव में उठाया कदम, सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहा था हर्ष, पुलिस जांच में जुटी – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

हेड कांस्टेबल के बेटे ने की आत्महत्या, पढ़ाई के दबाव में उठाया कदम, सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहा था हर्ष, पुलिस जांच में जुटी


WhatsApp Icon

30/10/2025 7:47 PM Total Views: 491881

इंदौर। जूनी इंदौर स्थित पुलिस लाइन में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां रहने वाले एक हेड कांस्टेबल के 24 वर्षीय बेटे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहा था। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने माता-पिता से माफी मांगी है।

माता-पिता कथा से लौटे तो दरवाजा बंद मिला

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

जूनी इंदौर पुलिस के अनुसार, मृतक का नाम हर्ष गौड़ (24) निवासी पुलिस लाइन है। उसके पिता सतीश गौड़ एमजी रोड थाने में हेड कांस्टेबल के पद पर पदस्थ हैं। बुधवार को हर्ष के माता-पिता एक भागवत कथा में गए हुए थे। शाम को जब वे घर लौटे और क्वार्टर के सामने बने कमरे में पहुंचे, तो दरवाजा अंदर से बंद मिला।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

फंदे पर लटका मिला शव

आवाज देने पर भी जब दरवाजा नहीं खुला, तो उन्होंने खिड़की से झांककर देखा। अंदर का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए, हर्ष फंदे पर लटका हुआ था। बताया जा रहा है कि शव कई घंटों से लटका हुआ था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।

सुसाइड नोट: ‘अपनी मर्जी से दे रहा जान’

पुलिस को कमरे से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। इसमें हर्ष ने लिखा है कि वह अपनी मर्जी से जान दे रहा है। उसने अपने माता-पिता से माफी मांगते हुए लिखा कि वह उनके भरोसे पर खरा नहीं उतर सका, इसीलिए यह कदम उठा रहा है।

सिविल सेवा की तैयारी का था दबाव

परिवार के मुताबिक, हर्ष सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहा था। आशंका जताई जा रही है कि संभवतः पढ़ाई के दबाव या अवसाद के कारण उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। परिवार में एक बड़ा भाई रमाकांत भी है। परिवार मूल रूप से मुरैना जिले का रहने वाला है।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031