नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
AIPA एथलीट पहली बार अंतर्राष्ट्रीय कॉलेजिएट पिकलबॉल चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

AIPA एथलीट पहली बार अंतर्राष्ट्रीय कॉलेजिएट पिकलबॉल चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे


WhatsApp Icon

30/10/2025 7:37 PM Total Views: 386627

इंदौर। अखिल भारतीय पिकलबॉल एसोसिएशन के एथलीट टेक्सास, अमेरिका में होने वाली अंतरराष्ट्रीय कॉलेजिएट पिकलबॉल चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। भारत में तेजी से लोकप्रिय हो रहे खेल पिकलबॉल को अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। अखिल भारतीय पिकलबॉल संघ ने घोषणा की है कि इस वर्ष दिसंबर 2025 में इंदौर में राष्ट्रीय रैंकिंग पिकलबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस घोषणा की जानकारी इंदौर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी गई, जिसमें अखिल भारतीय पिकलबॉल संघ के अध्यक्ष अरविंद रमेश प्रभू, मध्य प्रदेश पिकलबॉल संघ के अध्यक्ष स्वप्निल कोठारी और सचिव डॉ. बलवंत सालुंके उपस्थित रहे। संघ ने बताया कि प्रतियोगिता की सटीक तिथियां और स्थान जल्द घोषित किए जाएंगे।

ओलंपिक तक पहुंचाने का लक्ष्य: अध्यक्ष अरविंद रमेश प्रभू

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

अखिल भारतीय पिकलबॉल संघ के अध्यक्ष अरविंद रमेश प्रभू ने कहा कि भारत में पिकलबॉल अब केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि एक प्रतिस्पर्धात्मक खेल के रूप में उभर चुका है। उन्होंने कहा, हमारा लक्ष्य है कि आने वाले वर्षों में पिकलबॉल राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं का हिस्सा बने और आगे चलकर ओलंपिक स्तर पर भी भारत का प्रतिनिधित्व करे। आगामी प्रतियोगिता में पुरुष, महिला, जूनियर और सीनियर श्रेणियां शामिल होंगी। इसमें देशभर से लगभग 400 से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे। विजेताओं को अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के चयन में प्राथमिकता दी जाएगी। आयोजन के दौरान प्रशिक्षण सत्र, प्रदर्शन मैच और स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। प्रभू ने अपने पिता रमेश प्रभू के नाम पर 10 लाख रुपये की इनामी राशि देने की घोषणा भी की।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

मध्य प्रदेश बनेगा पिकलबॉल का नया केंद्र: स्वप्निल कोठारी

मध्य प्रदेश पिकलबॉल संघ के अध्यक्ष स्वप्निल कोठारी ने कहा कि इंदौर पहले से ही क्रिकेट, तैराकी, टेबल टेनिस और जिम्नास्टिक जैसे खेलों में अपनी मजबूत पहचान बना चुका है, और अब पिकलबॉल भी इसकी नई पहचान बनने जा रहा है। उन्होंने कहा, हमारा उद्देश्य है कि मध्य प्रदेश को पिकलबॉल के प्रमुख केंद्रों में स्थापित किया जाए। इंदौर में इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन हमारे लिए गर्व की बात है। कोठारी ने बताया कि वर्तमान में इंदौर, धार, रतलाम, खरगोन, भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर में राज्य स्तरीय चयन शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जिनके माध्यम से राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का चयन होगा।

इंदौर की खेल संस्कृति बनाएगी आयोजन को ऐतिहासिक: डॉ. सालुंके

मध्य प्रदेश पिकलबॉल संघ के सचिव डॉ. बलवंत सालुंके ने बताया कि प्रतियोगिता की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं और संभावित स्थलों का निरीक्षण किया जा रहा है। खिलाड़ियों के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर की योजना बनाई जा रही है ताकि उन्हें उच्च स्तरीय खेल सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने कहा, हम स्कूलों, कॉलेजों और स्थानीय क्लबों को भी इस पहल से जोड़ रहे हैं, ताकि पिकलबॉल हर जिले और वर्ग तक पहुंचे। डॉ. सालुंके ने आगे बताया कि इंदौर को आयोजन स्थल के रूप में इसलिए चुना गया है क्योंकि यह शहर खेल प्रतिभाओं का केंद्र रहा है। यहां की युवा ऊर्जा और खेल संस्कृति निश्चित रूप से इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाएगी।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930