नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी में सुरक्षा मानकों की खुलेआम धज्जियां, हेल्पर की ऊंचाई से गिरकर गंभीर रूप से घायल होने से मचा हड़कंप !  – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी में सुरक्षा मानकों की खुलेआम धज्जियां, हेल्पर की ऊंचाई से गिरकर गंभीर रूप से घायल होने से मचा हड़कंप ! 


WhatsApp Icon

15/10/2025 11:58 PM Total Views: 391686

सारणी। मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी (MPPGCL) में सुरक्षा नियमों का उल्लंघन एक बार फिर उस समय सामने आया जब एक हेल्पर की ऊंचाई से गिरकर गंभीर रूप से घायल होने की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। इस घटना ने MPPGCL में सुरक्षा मानकों के प्रति बरती जा रही लापरवाही को उजागर किया है।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

जानकारी के अनुसार, एडिफाई इंजीनियरिंग मुंबई द्वारा पुराने सीएचपी गेट के पास कनवेयर बेल्ट की कटिंग का कार्य किया जा रहा था। इसी दौरान, दुर्गेश सरियाम नामक एक हेल्पर, जो वार्ड क्रमांक 6, बाजार मोहल्ला का निवासी बताया जा रहा है, अचानक ऊंचाई से नीचे गिर पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना इतनी भयावह थी कि कुछ क्षणों के लिए लोगों को लगा कि दुर्गेश की मृत्यु हो गई है।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

लापरवाही और त्वरित कार्रवाई का अभाव:

घटना के तुरंत बाद, ठेकेदार ने आनन-फानन में इस खबर को दबाने का प्रयास किया। घायल दुर्गेश को MPPGCL के अस्पताल ले जाने के बजाय, उसे बैतूल के प्राइवेट हॉस्पिटल ले जाया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दुर्गेश के सिर में चोट आई है और उसका पैर फ्रैक्चर हो गया है। हालांकि, उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

सुरक्षा सप्ताह: सिर्फ दिखावा?

यह घटना MPPGCL द्वारा हर वर्ष मनाए जाने वाले “सुरक्षा सप्ताह” पर गंभीर सवालिया निशान लगाती है। यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि जब कंपनी के भीतर सीसी (कंट्रोल रूम) में जाने के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य है और इसके बिना सुरक्षा गार्ड मजदूरों को प्रवेश नहीं करने देते, तो ऊंचाई पर काम करने वाले मजदूरों को सुरक्षा बेल्ट के बिना काम करने की अनुमति कैसे दी गई?

सुरक्षा अधिकारियों की भूमिका पर प्रश्नचिन्ह:

इस दुखद घटना से यह स्पष्ट हो जाता है कि MPPGCL में सुरक्षा अधिकारियों द्वारा सुरक्षा मानकों का कितना ध्यान रखा जाता है। ऐसा प्रतीत होता है कि सुरक्षा मानकों के नाम पर केवल ऊपरी दिखावा किया जा रहा है। ठेकेदार मजदूरों से काम तो लेते हैं, लेकिन उनकी सुरक्षा की कोई परवाह नहीं करते।

अपूर्ण सुरक्षा उपकरण:

सूत्रों के अनुसार, MPPGCL में सुरक्षा के नाम पर केवल हेलमेट और जूते ही दिए जाते हैं। साइलो में काम करने वाले मजदूरों को मास्क और बेल्ट लाइन में काम करने वाले मजदूरों को ग्लव्स और चश्मा तक नहीं दिए जाते। ऊंचाई पर काम करने वाले मजदूरों को सुरक्षा बेल्ट जैसी महत्वपूर्ण सुविधा से वंचित रखा जाता है।

ठेकेदारों और अधिकारियों की मिलीभगत का शक:

करोड़ों का ठेका लेने वाली कंपनी का ठेकेदारों द्वारा बिना सुरक्षा मानकों के मजदूरों से काम लेना मजदूरों की जान के साथ खिलवाड़ है और इस बात का संकेत देता है कि MPPGCL के सुरक्षा अधिकारी और लेबर अधिकारी सुरक्षा को लेकर कितने गंभीर हैं। यह स्थिति ठेकेदारों और संबंधित अधिकारियों की मिलीभगत की ओर भी इशारा करती है, जो मजदूरों के जीवन को खतरे में डाल रहे हैं।

📌 उक्त घटना की चर्चा को लेकर मध्य पदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के मुख्य अभयंता व्ही.के.कैथवार से संपर्क करने का प्रयास किया गया,  किंतु उनके द्वारा फोन रिसीव नहीं किया गया।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930