नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
राजनीति में हर कदम फूंक कर रखना चाहिए, आप सिर्फ बीजेपी वालों के नहीं, पूरी आमला सारनी कि जनता के विधायक हैं, — इलियास ख़ां – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

राजनीति में हर कदम फूंक कर रखना चाहिए, आप सिर्फ बीजेपी वालों के नहीं, पूरी आमला सारनी कि जनता के विधायक हैं, — इलियास ख़ां


WhatsApp Icon

15/10/2025 10:07 AM Total Views: 423720

दीपावली मिलन समारोह दाल बाटी चूरमा सहभोज पर कांग्रेस की आपत्ति के बाद रात में निमंत्रण कार्ड की पोस्ट की जा रही❗

विधायक जी अपनी दुश्मनी निकालने लोग आपको चिकनी चुपड़ी बातों में लाकर थाने, चौकी कॉल करवाते है, इसलिए जनता के बीच आपकी ज्यादा छवि घूमिल हो रही

बैतूल/सारनी। सोमवार को कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद इलियास खान ने प्रेस नोट जारी कर कहा था कि मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा परासिया और बैतूल आमला क्षेत्र के बोरदेही में जहरीले कफ सिरप से 23 बच्चों की मौत पर मृतक के परिवारों के जख्मों पर नमक छिड़कने का काम कर रहे हैं विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे जो आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान एवं जीएसटी बचत उत्सव कि आड़ में दीपावली मिलन समारोह करने जा रहे है।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

जिसको लेकर जिला महामंत्री कमलेश सिंह, सारनी मंडल अध्यक्ष गोलू राजपूत, यशवंत यादव बोरदेही मंडल अध्यक्ष द्वारा विधानसभा सम्मेलन कार्यक्रम की आड़ में दीपावली मिलन समारोह में विधायक योगेश पंडाग्रे के द्वारा दाल बाटी चूरमा कार्यक्रम का आयोजन रखा गया है की सोशल मीडिया पर पोस्ट सहित ग्रुपों में मैसेज सेंड किया गया था। दुख की घड़ी में इस सहभोज कार्यक्रम मामले में कांग्रेस पार्टी द्वारा आपत्ति लेने के बाद रात में ही बीजेपी वालों ने 14 अक्टूबर को आमला में होने वाले कार्यक्रम का निमंत्रण कार्ड सोशल मीडिया फेसबुक पर पोस्ट कर साबित कर दिया कि उन्होंने गलती कि थी। क्योंकि कार्ड में विधायक की ओर से दीपावली मिलन समारोह शब्द का जिक्र हटा दिया गया था।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

वहीं एक और प्रदेश सहित देश में 23 बच्चों की मौत का शोक मनाया जा रहा है तो दूसरी ओर दीपावली के पहले मिलन समारोह में दाल बाटी का कार्यक्रम रखना वाकई में नया संगत नहीं होता, खैर उन्होंने अपनी गलती मानी यही सबसे बड़ी बात है। कांग्रेस कमेटी मृतक बच्चों के परिजनों के साथ इस दुख की घड़ी कंधे से कंधा मिलाकर हमेशा साथ खड़ी मिलेगी। इसलिए 23 बच्चों की मौत के बाद विधायक द्वारा दाल बाटी चूरमें सहभोज पार्टी कार्यक्रम पर आपत्ति उठाकर उन्होंने मृत आत्मा और उनके परिजनों पर नमक छिड़कने से भाजपा वालों को विधायक को रोकने का कार्य किया है।

कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष ने कहा आमला सारणी विधायक डॉक्टर योगेश पंडाग्रे पेशे से एक डॉक्टर होने के साथ-साथ बुद्धिजीवी व्यक्ति हैं। राजनीति में हर कदम फूंक फूंक कर रखना चाहिए, क्योंकि उन्हें चढ़ाने वालों की कमी नहीं है और वह इन बहरूपिये लोगों की चिकनी चुपड़ी बातों में आकर जल्दी फिसल जाते हैं। वे लोग सिर्फ उनका राजनीति लाभ लेकर जनता के बीच में उन्हें घृणा का पात्र बना रहे हैं।

उन्होंने यह भी कहा है कि विधायक योगेश पंडाग्रे पूरे आमला सारणी क्षेत्र वासियों के विधायक हैं ना कि सिर्फ भारतीय जनता पार्टी वालों के कई बार देखने मे आया है कि कांग्रेस,आप पार्टी अन्य लोगों का कोई भी छोटे बड़े मामले में भाजपा वाले अपनी दुश्मनी निकालने विधायक को कॉल करके लंबे केस में फसाने की बात कहते हैं और विधायक भी उनकी बात सुनकर चौकी थाने में फोन कर देते हैं। जिससे उनकी छवि जनता के बीच घूमिल होती जा रही है। इसलिए किसी के बहकावे में ना आकर अपनी बुद्धि का परिचय देते हुए हर छोटे-बड़े केस में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए। यह दाल बाटी चूरमा भी उसी का एक जीता जागता उदाहरण है अगर इसे वे गंभीरता से समझे तो.

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930