नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
‘लव जिहाद’ आदिवासी बुजुर्ग, विकलांग पति के साथ क्रूरता की हदें पार, पत्नी और मुस्लिम प्रेमी पर गंभीर आरोप, बजरंग दल की सक्रियता पर पुलिस एक्शन में – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

‘लव जिहाद’ आदिवासी बुजुर्ग, विकलांग पति के साथ क्रूरता की हदें पार, पत्नी और मुस्लिम प्रेमी पर गंभीर आरोप, बजरंग दल की सक्रियता पर पुलिस एक्शन में


WhatsApp Icon

09/10/2025 12:20 PM Total Views: 421257

बैतूल/सारनी। मध्य प्रदेश के सारनी में ‘लव जिहाद’ का एक बेहद सनसनीखेज और हृदय विदारक मामला सामने आया है, जिसने पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है। यहां एक आदिवासी बुजुर्ग और शारीरिक रूप से विकलांग पति ने अपनी पत्नी और उसके मुस्लिम समुदाय के प्रेमी रिजवान शेख पर शारीरिक प्रताड़ना, आर्थिक शोषण, जान से मारने की धमकी और अमानवीय व्यवहार के गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले की जानकारी मिलते ही बजरंग दल सक्रिय हुआ, जिसके बाद चौकी प्रभारी वंशज श्रीवास्तव ने तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया, तब जाकर तनावपूर्ण माहौल शांत हुआ।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

यह पूरा प्रकरण तब सामने आया जब पीड़ित पति ने गत 19 अगस्त को पुलिस अधीक्षक, बैतूल को एक लिखित शिकायत दी थी। शिकायत में उन्होंने बताया था कि उनकी पत्नी का पिछले 3-4 सालों से भोपाल-बैतूल बस में कंडक्टर रिजवान शेख से अवैध संबंध चल रहा है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी और उसका प्रेमी उसके ही घर में, उसकी आंखों के सामने निवासरत रहते हैं। शारीरिक रूप से विकलांग होने के कारण, वह असहाय था और उसे मजबूरन यह सब देखना पड़ रहा था।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

अमानवीय प्रताड़ना और आर्थिक शोषण के आरोप:

पीड़ित ने अपनी शिकायत में यह भी बताया था कि वेकोलि से सेवानिवृत्त होने के उपरांत उसे मिलने वाली पेंशन का दुरुपयोग पत्नी और प्रेमी मिलकर करते हैं। किसी भी प्रकार की रोका-टोकी करने पर उसके साथ लकड़ी के डंडे से मारपीट की जाती थी। एटीएम, पासबुक और अन्य सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों पर इन दोनों ने कब्जा कर रखा है।

बेटी को भी मिली जान से मारने की धमकी:

शिकायतकर्ता ने बताया कि जब उसकी बेटी को इन अवैध संबंधों का पता चला और उसने अपनी मां को प्रेमी से दूर रहने को कहा, तो मोबाइल नंबर 6266865366 से रिजवान ने कॉल कर जान से मारने की धमकी दी। उसने बेटी को बस के नीचे कुचलने की बात भी कही। उस समय बेटी दो माह की गर्भवती थी, इसलिए उसने आगे कोई कार्रवाई करने से रोक दिया था।

घर खाली करने के विवाद पर क्रूरता की हदें पार:

पीड़ित के अनुसार, उसे जो सरकारी क्वार्टर मिला था, उसे खाली करने का नोटिस आ चुका था, लेकिन पत्नी अपने प्रेमी रिजवान के कारण उसे क्वार्टर खाली करके अपने पैतृक गांव नहीं जाने दे रही थी। 18 अगस्त की रात्रि 8 बजे, जब पीड़ित ने खुद क्वार्टर छोड़कर जाने की बात कही, तो उसकी पत्नी और प्रेमी रिजवान ने उसे बेरहमी से पीटा। सबसे अमानवीय घटना तब हुई जब रिजवान ने पीड़ित के मुंह पर मूत्र विसर्जन किया और फिर उसे निर्वस्त्र करके क्वार्टर के एक कमरे में बंद कर दिया, जहां उसे रात भर बिना ओढ़ने-बिछाने की सुविधा के जमीन पर पड़ा रहना पड़ा।

बजरंग दल की सक्रियता और पुलिस एक्शन:

इस अमानवीय प्रताड़ना की जानकारी जैसे ही भैंसदेही निवासी दामाद पीयूष ने बजरंग दल के लक्ष्मीकांत पांडे को दी, बजरंग दल तुरंत सक्रिय हो गया। उन्हें बताया गया कि मुस्लिम समुदाय का व्यक्ति महिला के घर पर आया हुआ है और विकलांग पति को प्रताड़ित कर रहा है। सूचना मिलते ही बजरंग दल की समस्त टीम मौके पर पहुंची। घर पर मुस्लिम समुदाय के व्यक्ति रिजवान शेख को बिना कपड़ों के देखकर बजरंग दल के कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए। उन्होंने तत्काल चौकी प्रभारी वंशज श्रीवास्तव को सूचना दी, जिन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए बिना समय गंवाए मौके पर पहुंचे।

तनावपूर्ण स्थिति के बीच बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बिना किसी विवाद के रिजवान को पुलिस के हवाले कर दिया।

सारनी थाने में ‘लव जिहाद’ की लिखित शिकायत:

इसके बाद, सैकड़ों बजरंग दल के पदाधिकारियों ने सारनी थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम को ‘लव जिहाद’ का मामला बताते हुए मुस्लिम समुदाय के रिजवान शेख को आरोपी बनाने और प्रताड़ित विकलांग पति को न्याय दिलाने सहित उसके सभी दस्तावेजों की वापसी की मांग की।

ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से बजरंग दल के जिला-सह मंत्री गौ रक्षा प्रमुख लक्ष्मीकांत पांडे, निशांत भंडारे संयोजक, राणा प्रखंड अध्यक्ष, गजेंद्र सोनू सोनी जिला प्रचार प्रसार प्रमुख, राहुल डडोरे प्रखंड मंत्री, मधु जगदेव उपाध्यक्ष, संतोष कवडकर कोषाध्यक्ष, समाजसेवी राकेश बारंगे, अजनी सिंह, प्रकाश डेहरिया, अभी बारस्कर आदि हिंदूवादी लोग उपस्थित रहे।

चौकी प्रभारी ने बताया कि दामाद पीयूष द्वारा सास और प्रेमी रिजवान शेख के अवैध संबंध, घर पर रुकने, विकलांग व्यक्ति के रुपये के दुरुपयोग और शारीरिक प्रताड़ना की सूचना दी गई थी। मौके पर पहुंचकर देखा गया तो सूचना सही पाई गई और रिजवान को सिर्फ चड्डी पहने हुए घर पर मिला, जिसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने मामले पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है, वहीं बजरंग दल ने ‘लव जिहाद’ के तहत रिजवान को आरोपी बनाने की मांग पर जोर दिया है। इस सनसनीखेज मामले ने समाज में नैतिक मूल्यों और सुरक्षा के मुद्दों पर गंभीर बहस छेड़ दी है।

इनका कहना है

  • विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा हिंदू महिला के घर आकर रहने वाले मुस्लिम समाज के व्यक्ति की शिकायत की गई है। महिला का पति विकलांग है। मामले में जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

जयपाल इनवाती, थाना प्रभारी सारनी

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930