नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
छिंदवाड़ा कफ सिरप कांड: जीतू पटवारी ने पीड़ितों से की मुलाकात, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, मुख्यमंत्री भी जाएंगे परासिया – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

छिंदवाड़ा कफ सिरप कांड: जीतू पटवारी ने पीड़ितों से की मुलाकात, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, मुख्यमंत्री भी जाएंगे परासिया


WhatsApp Icon

06/10/2025 6:42 PM Total Views: 441774

भोपाल। छिंदवाड़ा जिले के परासिया में कफ सिरप पीने से 16 बच्चों की मौत के मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आज परासिया पहुंचकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।

डॉक्टर को गिरफ्तार कर सरकार दोषियों को बचा रही है: पटवारी

उन्होंने कहा कि सरकार एक डॉक्टर की गिरफ्तारी करके असल दोषियों को बचाना चाहती है। उन्होंने तर्क दिया कि डॉक्टर लक्षणों के आधार पर दवा लिखता है, उसे केमिकल की जानकारी नहीं होती है। पटवारी ने मांग की कि सरकार को इस मामले में ड्रग कंट्रोल और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार के मंत्रियों ने कई दिनों तक इस घटना के बारे में जानकारी नहीं ली, जो लापरवाही दर्शाता है। पटवारी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से स्वास्थ्य मंत्री के खिलाफ कार्रवाई करने की भी मांग की है।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

कांग्रेस पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है

पटवारी ने 16 मासूम बच्चों की मौत को हृदय विदारक घटना बताते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी इस गहरे दुख की घड़ी में प्रत्येक शोकाकुल परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा, “हम तब तक चैन से नहीं बैठेंगे, जब तक छिंदवाड़ा के उन नन्हे फ़रिश्तों को न्याय नहीं मिल जाता, जिनकी मासूम ज़िंदगियां सरकारी लापरवाही और दवा माफिया की घिनौनी साज़िश का शिकार हो गईं हैं।”

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

मुख्यमंत्री भी जाएंगे परासिया

इस बीच, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपना प्रस्तावित जबलपुर दौरा निरस्त कर दिया है और अब वे परासिया जाएंगे, जहां वे कफ सिरप से प्रभावित परिवारों से मिलकर उनके दुःख में सहभागी बनेंगे।

अपडेट:

• मुख्यमंत्री मोहन यादव के परासिया दौरे से उम्मीद है कि पीड़ित परिवारों को सरकार की ओर से कुछ राहत मिल सकती है।

• इस मामले में अब तक कई दवा दुकानदारों और एक डॉक्टर को गिरफ्तार किया गया है।

• सरकार ने घटना की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031