नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
मां पर अभद्र टिप्पणी करने पर बेटे ने दोस्त संग मिलकर की युवक की हत्या, सनसनीखेज खुलासा, दो नाबालिग गिरफ्तार – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

मां पर अभद्र टिप्पणी करने पर बेटे ने दोस्त संग मिलकर की युवक की हत्या, सनसनीखेज खुलासा, दो नाबालिग गिरफ्तार


WhatsApp Icon

22/09/2025 5:56 PM Total Views: 491798

बैतूल। बैतूल जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवक की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामूली कहासुनी में मां पर अभद्र टिप्पणी करने से नाराज बेटे ने अपने दोस्त के साथ मिलकर युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी।

17 सितंबर से लापता था दीपक पवार

19 सितंबर 2025 को निर्मला पवार ने थाना गंज में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनका 22 वर्षीय बेटा दीपक पवार, जो नगर पालिका बैतूल में कार्यरत था, 17 सितंबर 2025 से घर नहीं लौटा है।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

हमलापुर के पास मिला शव, हत्या का मामला दर्ज

उसी दिन थाना गंज पुलिस को सूचना मिली कि हमलापुर से मलकापुर जाने वाले रास्ते पर खेत किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा तो शव पर धारदार हथियार से सिर, गर्दन, छाती एवं हाथ पर चोट के निशान पाए गए, जिससे मामला प्रथम दृष्टया हत्या का प्रतीत हुआ। अज्ञात मृतक के फोटो ग्राफ फरियादी निर्मला पवार को दिखाए जाने पर उसके द्वारा मृतक की शिनाख्त अपने गुमशुदा बेटे दीपक पवार के रूप में की गई।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

पुलिस अधीक्षक ने संभाला मोर्चा

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बैतूल वीरेंद्र जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी एवं एसडीओपी बैतूल सुनील लता द्वारा घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण किया गया। सीन ऑफ क्राइम यूनिट एवं डॉग स्क्वॉड की मदद से वैज्ञानिक साक्ष्य संकलित किए गए। थाना गंज में अपराध क्रमांक 383/25 धारा 103(1) BNS के तहत अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया गया।

मुखबिर की सूचना पर दो नाबालिग गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक बैतूल वीरेंद्र जैन द्वारा आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। जांच के दौरान 22 सितंबर 2025 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी ग्राम बाजपुर की ओर से बैतूल आ रहे हैं। पुलिस ने बाजपुर रोड पर घेराबंदी कर दो अपचारी बालकों को गिरफ्तार किया।

नशे में की थी मां पर अभद्र टिप्पणी

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि 17 सितंबर 2025 को नशे की हालत में मृतक दीपक पवार ने उनकी मां के लिए अनुचित शब्द कहे, जिस पर उन्होंने मिलकर चाकू से उसकी हत्या कर शव खेत के किनारे फेंक दिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चाकू एवं मृतक की पल्सर मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है।

तीसरा आरोपी फरार, तलाश जारी

दोनों अपचारी बालकों को किशोर न्यायालय बैतूल में पेश किया गया। प्रकरण का तीसरा अपचारी बालक फरार है, जिसकी शीघ्र गिरफ्तारी हेतु प्रयास जारी हैं।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

इस कार्यवाही में निरीक्षक नीरज पाल, उपनिरीक्षक इरफान कुरैशी, प्रआर 678 मंतराम, प्रआर 570 आशीष, प्रआर 365 नीलेश, प्रआर 422 हितूलाल, प्रआर 179 सीताराम, प्रआर 572 अतुल, आर 159 नरेन्द्र, आर 651 सुरजीत, आर 581 अनिरूद्ध, आर 21 नवीन, आर 273 गजानंद, आर 686 देवेन्द्र, आर 232 दीपक एवं साइबर सेल के आर बलराम, आर दीपेन्द्र, आर राजेन्द्र धाड़से की विशेष भूमिका रही।

इस सनसनीखेज हत्याकांड के खुलासे से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस अब फरार तीसरे आरोपी की तलाश में जुटी है।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031