नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
खंडवा: कब्रिस्तान में कब्रें खोदकर शव निकाले, तांत्रिक क्रिया की आशंका, सीसीटीवी में कैद निर्वस्त्र युवक, शहर में सनसनी – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

खंडवा: कब्रिस्तान में कब्रें खोदकर शव निकाले, तांत्रिक क्रिया की आशंका, सीसीटीवी में कैद निर्वस्त्र युवक, शहर में सनसनी


WhatsApp Icon

22/09/2025 3:07 PM Total Views: 421248

खंडवा। खंडवा शहर में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। बड़ा कब्रिस्तान में अज्ञात लोगों ने दो कब्रें खोदकर शव निकाल दिए, जिससे शहर में दहशत का माहौल है। इस घटना से लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं और दोषियों को जल्द पकड़कर सख्त सजा देने की मांग उठ रही है।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

ताज़ा दफनाई गई महिला का शव भी निकाला

यह वारदात रविवार-सोमवार की दरमियानी रात बड़ा कब्रिस्तान में हुई। सोमवार सुबह जब लोग कब्रिस्तान पहुंचे तो उन्होंने देखा कि दो कब्रें खुदी हुई हैं और शव बाहर निकाले गए हैं। इनमें से एक कब्र हाल ही में दफनाई गई महिला की थी, जबकि दूसरे शव की पहचान नहीं हो पाई है।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

परिजनों में आक्रोश, पुलिस जांच में जुटी

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। महिला के शव को दोबारा कब्र में दफना दिया गया है।

सीसीटीवी में कैद हुए निर्वस्त्र युवक

पुलिस ने कब्रिस्तान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो उसमें दो युवक पूरी तरह निर्वस्त्र कब्र के पास खड़े दिखे। फुटेज में एक युवक खंभे पर चढ़कर सीसीटीवी कैमरे पर कफन का कपड़ा डालता हुआ भी दिखाई दे रहा है। पुलिस ने डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर (डीवीआर) जब्त कर लिया है।

पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना

यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले मई महीने में भी ऐसी ही वारदात सामने आई थी, जिसके बाद कब्रिस्तान में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे।

धार्मिक भावनाओं को ठेस, कड़ी सजा की मांग

खंडवा शहर काजी सैयद निसार अली ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यह धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली वारदात है। उन्होंने दोषियों को जल्द पकड़कर कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है।

आरोपियों की तलाश जारी: सीएसपी

वहीं, सीएसपी अभिनव बारंगे ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा करेगी।

तांत्रिक क्रिया की आशंका

पुलिस को आशंका है कि यह घटना तांत्रिक क्रिया के चलते हुई है। इससे पहले 20 मई को अमावस्या के दिन बड़ा कब्रिस्तान समेत दो कब्रिस्तानों में 6 कब्रें खुली मिलीं थी। उस वक्त भी आशंका जताई गई थी कि तांत्रिक क्रिया के चलते ऐसा किया गया। परिजनों ने बताया था कि सभी कब्र करीब 50 साल उम्र की महिलाओं की हैं। सभी कब्रों को पैरों की तरफ से फर्श हटाकर खोल गया, साथ ही शव पर डले कफन के साथ भी छेड़छाड़ की गई थी।

इस घटना ने खंडवा शहर में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। लोगों के मन में डर है कि क्या शहर में तांत्रिक क्रियाएं हो रही हैं और क्या मृतकों को भी सुरक्षित नहीं छोड़ा जा रहा है?

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930