नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
जिला प्रशासन की निष्क्रियता से कीड़े इल्ली के बाद वही आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों को परोसी जा रहीं कच्ची रोटियां – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

जिला प्रशासन की निष्क्रियता से कीड़े इल्ली के बाद वही आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों को परोसी जा रहीं कच्ची रोटियां


WhatsApp Icon

20/09/2025 12:13 PM Total Views: 421249

सारनी। महिला बाल विकास परियोजना सारनी अंतर्गत मठारदेव महाराज वार्ड के भाग 2 की आंगनबाड़ी में बच्चों को परोसे जाने वाले भोजन में इल्ली और कीड़े निकलने का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था। और अब वही आंगनबाड़ी में कच्ची रोटी परोसने का मामला सामने आया हैं। एक दिन पहले ही शारदा स्व सहायता समूह द्वारा बच्चों को कीड़े युक्त भोजन परोसने के बाद दूसरे दिन भी कच्ची रोटी देने की बात उजागर हुई हैं। लगातार दो दिनों से आंगनबाड़ी भाग क्रमांक 2 में गड़बड़ी हो रही हैं। इस पूरे मामले को लेकर जिला कलेक्टर द्वारा संज्ञान लिया गया और सारनी क्षेत्र के महिला बाल विकास परियोजना प्रभारी को बैतूल तलब किया गया। वही गुरुवार को आंगनवाड़ी में कीड़े-इल्ली वाला खाना बच्चों को भरोसे जाने पर वार्ड पार्षद छाया अतुलकर, भाजपा नेता राहुल कापसे, अभिभावकों के हंगामा कर पंचनामा बनाने के बाद शुक्रवार को समस्त अखबारों में इल्ली युक्त भोजन का प्रकाशन हुआ। उसके बाद भी शुक्रवार को समूह के द्वारा वही आंगनबाड़ी केंद्र में छोटे-छोटे बच्चों को कच्ची रोटी परोसी गई। जिसकी शिकायत मिलने पर तत्काल भाजपा नेता राहुल कापसे मौके पर पहुंचे और कच्ची रोटी की फोटो खींचकर मीडिया को उपलब्ध कराई गई। फोटो वीडियो सामने आने के बाद अब ये मामला तूल पकड़ लिया है। जबकि पूर्व में भी वार्ड पार्षद सहित कई अभिभावकों ने आंगनबाडी केंद्र पर अक्सर ऐसा खाना मिलने के आरोप लगाए थे। अब सवाल यह उठता है कि इतना सब होने के बाद भी जिला कलेक्टर कार्रवाई करने से क्यों परहेज कर रहे हैं। जिससे उनकी कार्य प्रणाली भी संदेह के घेरे में आ रही है। क्योंकि जिला प्रशासन के कप्तान की लचर कार्यप्रणाली के चलते इनदिनों समस्त जिले के सरकारी विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मनमर्जी चला कर विभाग को चूना लगा रहे हैं। क्योंकि जिला कलेक्टर को पारदर्शिता के साथ समस्त प्रमाण के साथ शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नही कि जाती है। सिर्फ जनसुनवाई में प्लानिंग के तहत अपनी टीआरपी के लिए कार्रवाई की जाती है। जिसके चलते ऐसे अधिकारी कर्मचारी के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। और समूह वाले आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को गुणवत्ताहीन भाेजन परोसे जा रहें है।

संगीता धुर्वे और समूह संचालक पर कार्रवाई की मांग

आंगनबाड़ी केंद्र में वितरित किए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता पर लंबे समय से भाजपा पार्षद छाया अतुलकर, नेता राहुल कापसे, कई अभिभावकों द्वारा सवाल उठा रहे हैं। बता दें कि इससे पहले भी कई बार भोजन वितरण में गड़बड़ी और लापरवाही आ चुकी है। इसकी शिकायतें हर बार वार्ड पार्षद छाया अतुलकर द्वारा मौखिक तौर पर परियोजना प्रभारी संगीता धुर्वे को की गई थी, लेकिन जिम्मेदार लापरवाह प्रभारी संगीता धुर्वे ने इस पर गंभीरता से कार्रवाई नहीं की, यही वजह है कि अब इस ताजा मामले को लेकर अभिभावक परेशान हैं और परियोजना प्रभारी अधिकारी संगीता धुर्वे, समूह संचालक सहित जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

इनका कहना है :—

  • मठारदेव महाराज वार्ड की आंगनबाड़ी की दोनों कार्यकर्ता और प्रभारी सीडीपीओ संगीता धुर्वे को नोटिस जारी किया हैं। उनका जवाब आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

गौतम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास परियोजना, अधिकारी बैतूल

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

 

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930