नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
सतपुड़ा थर्मल पावर प्लांट के कर्मचारी का निधन, बेटियों ने निभाया बेटे का फर्ज, दी मुखाग्नि – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

सतपुड़ा थर्मल पावर प्लांट के कर्मचारी का निधन, बेटियों ने निभाया बेटे का फर्ज, दी मुखाग्नि


WhatsApp Icon

20/09/2025 12:06 PM Total Views: 491788

सारणी। सतपुड़ा थर्मल पावर प्लांट के आरएओ कार्यालय में कार्यालय सहायक श्रेणी-2 पद से रिटायर हुए धनेश्वर सिंह पवार का अल्प बीमारी के बाद निधन हो गया। शुक्रवार को सारणी के मोक्षधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया। श्री पवार की दो बेटियों ने उन्हें मुखाग्नि देकर बेटे का फर्ज निभाया। श्री पवार के कोई बेटा नहीं था।

एसबीआई कॉलोनी सारनी एवं मूलतः बालाघाट में रहने वाले धनेश्वर पवार कुछ दिनों से बीमार थे। गुरुवार 18 सितंबर को उनकी तबियत अचानक खराब हुई। परिजन उन्हें तत्काल स्थानीय पॉवर जनरेटिंग कंपनी के अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

बेटियों ने निभाया फर्ज

शुक्रवार को उनका अंतिम संस्कार सारणी के पाटाखेड़ा स्थित मोक्षधाम में हुआ। यहां उनकी बेटी रूची पवार एवं प्राची पवार ने पिता को मुखाग्नि दी। दोनों बेटियों ने बताया कि उनका कोई भाई नहीं है, पिता के सारे अंतिम क्रियाकर्म वे दोनों ही करेंगी।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

समाज ने की सराहना

रूची पवार एवं प्राची पवार के इस कदम की समाज ने सराहना की है। लोगों का कहना है कि उन्होंने रूढ़िवादी सोच को तोड़ते हुए एक मिसाल कायम की है। बेटियों ने साबित कर दिया कि वे बेटों से किसी भी मायने में कम नहीं हैं।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031