नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों को परोसी इल्ली, कीड़े और धुन वाली खिचड़ी, पार्षद, नेता और परिजनों ने जमकर किया हंगामा – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों को परोसी इल्ली, कीड़े और धुन वाली खिचड़ी, पार्षद, नेता और परिजनों ने जमकर किया हंगामा


WhatsApp Icon

19/09/2025 8:28 AM Total Views: 389086

कलेक्टर साहब बच्चों को दूध में आयरन होना बताने वाली संगीता को प्रभार सोपोगें तो यही हाल होगा

सारनी। बैतूल जिले के महिला बाल विकास परियोजना सारनी अंतर्गत आंगनवाड़ी में कीड़े, धुन और इल्ली भरा खाना परोसा जाए तो इससे शर्मनाक बात क्या होगी। जबकि पूर्व में भी मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता पर कई बार सवाल उठ चुके हैं। गुरुवार को फिर एक बार वार्ड क्रमांक एक कि आंगनबाड़ी भाग 2 में बच्चों को परोसे गए भोजन में कीड़े और इल्ली पाए गये। जानकारी भाजपा मंडल अनुसूचित मोर्चा के महामंत्री राहुल कापसे को लगी, जिसके बाद वार्ड पार्षद छाया अतुलकर मौके पर पहुंची। उपस्थित पार्षद, पालकों, सहित सतीश बौरासी, निखिलेश गजबीहे, शिवानी साहू, संतोषी सोनी, गौतम साहू, सभी ने खिचड़ी में कीड़े इल्ली देखे हैरान रह गए। बच्चों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ देख अभिभावक और पार्षद आक्रोशित हो गए और उन्होंने आंगनवाड़ी केंद्र पर हंगामा कर पार्षद के लेटर पेड पर पंचनामा तैयार कर शिकायत की गई। पार्षद छाया अतुलकर ने बताया कई बार मध्यान भोजन बनाने वाली शारदा स्वसहायता समूह कि संचालिका और परियोजना प्रभारी अधिकारी संगीता धुर्वे को मौखिक शिकायत की गई, लेकिन आज तक उनकी कार्य प्रणाली में किसी भी प्रकार का कोई सुधार नहीं आया। जिसका खामियाजा बच्चों को कीड़े किटकुल वाला भोजन खाकर चुकाना पड़ रहा है। वही महिला बाल विकास प्रभारी अधिकारी इस मामले से दूरी बनाते नजर आ रही है।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

सभी समूह वाले कर रहे लापरवाही

भोजन सप्लाई करने वाले स्व-सहायता समूहों की ओर से गुणवत्ता में गंभीर लापरवाही बरती जा रही है। गुरुवार को भाग दो आंगनबाड़ी केंद्र में हुई घटना मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता और बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति बरती जा रही उदासीनता को दर्शाती है। जिससे अभिभावकों और स्थानीय लोगों में रोष है। फिर भी परियोजना प्रभारी अधिकारी फील्ड में निरीक्षण ना करते हुए घर में आराम फरमाती रहती है।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

पहले भी खाने में निकल चुके हैं कीड़े

पार्षद छाया अतुलकर ने बताया वैशाली रौतिया के शारदा स्वसहायता समूह के भोजन में कीड़े और इल्लियां निकलने का यह पहला मामला नहीं है। इसके पहले भी खाने में कीड़े निकल चुके हैं। मेरे द्वारा 4 बार इसकी मौखिक शिकायत की गई थी, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। मौके पर उपस्थित कई अभिभावकों ने बताया गुरुवार सुबह बच्चे आंगनवाड़ी गए थे। 12 बजे के करीब खबर मिली तो जाकर देखा तो उन्हें कीड़े और इल्ली वाला खाना परोसा गया था। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से पूछा तो उसने बताया स्वसहायता समूह से खाना आया है। इसके पहले भी ऐसा हो चुका है।

कलेक्टर साहब परियोजना प्रभारी मैडम बच्चों को दूध में आयरन होना बताती हैं

सूत्रों की माने तो पूर्व में हुए एक सरकारी कार्यक्रम में प्रभारी परियोजना अधिकारी संगीता मैडम द्वारा उपस्थित बच्चों और उनके अभिभावकों को दूध में आयरन होना बताया गया। जिसके बाद वह अच्छी खासी हंसी का पात्र बन गई थी। जिससे उनकी शिक्षा का पता चलता है। लोगों का कहना हैं कि एक ही स्थान पर रहकर कार्यकर्ता से सुपरवाइजर फिर सुपरवाइजर से परियोजना प्रभारी अधिकारी बनी संगीता में परियोजना संभालने के गुण नहीं है। जबकि कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी को कई बार इनकी शिकायत होने के बाद भी उनके द्वारा कोई कार्रवाई न करना उनकी भी लाचार कार्य प्रणाली को दर्शाता है। जिसके चलते इसका खामियाजा सारनी परियोजना के अंतर्गत आने वाले बच्चों और उनके स्वास्थ्य पर पढ़ रहा है। फिर भी कलेक्टर इनसे कौन सी हमदर्दी दिखा रहे ये बात समझ से परे है। लोगों ने तो यह भी बताया कि यह छोटी-छोटी बात पर कलेक्टर से अच्छे संबंध होना बताकर सभी को कलेक्टर की धमकी देती है। खैर इस बात में कितनी सच्चाई है यह तो वही जाने.?

कलेक्टर से पार्षद और अभिभावकों ने कि कार्रवाई की मांग

आंगनबाड़ी केंद्र में वितरित किए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता पर लंबे समय से सवाल उठ रहे हैं। बता दें कि इससे पहले भी कई बार भोजन वितरण में गड़बड़ी और लापरवाही आ चुका है। इसकी शिकायतें भी की गई थी, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों ने इस पर गंभीरता से कार्रवाई नहीं की, यही वजह है कि अब इस ताजा मामले को लेकर अभिभावक परेशान हैं और परियोजना प्रभारी संगीता धुर्वे सहित जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग जिला कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी से की गई है।

📌 इनका कहना है

  • बच्चों के खाने में कीड़े इल्ली की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची, शारदा स्वसहायता समूह के द्वारा बनाए गए भोजन में कीड़े और इल्लियां निकली है। इस समूह का संचालन वैशाली रौतिया करती हैं, पूर्व में भी कई बार इनके द्वारा बनाए गए भोजन में कीड़े, इल्ली निकल चुकी है, जिसकी मौखिक शिकायत परियोजना प्रभारी संगीता धुर्वे को की गई, लेकिन उन्होंने गंभीरता नहीं दिखाई। उनकी लापरवाही से आज भी बच्चों को इल्ली, कीड़े वाले भोजन परोसा जा रहा है, इससे शर्मनाक बात और क्या हो सकती है।

छाया अतुलकर, वार्ड क्रमांक एक पार्षद सारनी

  • वार्ड क्रमांक एक आंगनबाड़ी भाग 2 में भोजन में इल्ली, कीड़े मिलने की सूचना मिलने पर कार्यकर्ता को नोटिस जारी किया है। पूर्व में भी नोटिस जारी किया गया था, अब वेतन काटने की कार्रवाई करूंगी।

संगीता धुर्वे, महिला बाल विकास परियोजना प्रभारी अधिकारी सारनी

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930