नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
एकलव्य विद्यालय में छात्रों के विद्रोह के बाद बड़ी कार्रवाई, प्राचार्य हटाए गए, अव्यवस्थाओं पर लगाम लगाने की कोशिश – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

एकलव्य विद्यालय में छात्रों के विद्रोह के बाद बड़ी कार्रवाई, प्राचार्य हटाए गए, अव्यवस्थाओं पर लगाम लगाने की कोशिश


WhatsApp Icon

18/09/2025 10:01 PM Total Views: 421248

शाहपुर। शाहपुर के एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय (ईएमआरएस) में भोजन और हॉस्टल की अव्यवस्थाओं को लेकर छात्रों के विरोध के बाद प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विद्यालय के प्राचार्य पंकज शरण को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। यह कार्रवाई केंद्रीय राज्यमंत्री दुर्गादास उईके के निर्देश पर की गई है।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

प्राचार्य पंकज शरण को राज्य ईएमआरएस सोसायटी, भोपाल में अटैच कर दिया गया है। विद्यालय का प्रभार अब वाणिज्य प्रवक्ता (पीजीटी) के. के. कटारे को सौंपा गया है।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

36 किमी पैदल चलकर कलेक्टर से मिलने निकले थे छात्र

बता दें कि लंबे समय से विद्यालय में व्याप्त अव्यवस्थाओं से परेशान छात्र विरोध स्वरूप 36 किमी पैदल चलकर बैतूल कलेक्टर से मिलने निकले थे। वे करीब 10 किमी चलकर बरेठा पहुंचे, जहां कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी स्वयं पहुंचे और छात्रों को वाहन से वापस हॉस्टल ले जाकर उनकी समस्याओं पर चर्चा की।

डिप्टी कमिश्नर ने जारी किया आदेश

राष्ट्रीय आदिवासी छात्र विकास समिति के डिप्टी कमिश्नर कुमुद कुशवाह ने आदेश जारी कर पंकज शरण को तत्काल भोपाल स्थित राज्य ईएमआरएस सोसायटी में रिपोर्ट करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, प्राचार्य प्रभारी बनाए गए के. के. कटारे को सभी प्रशासनिक और वित्तीय अधिकार सौंपे गए हैं। यह व्यवस्था अगले आदेश तक लागू रहेगी।

अव्यवस्थाओं को दूर करने का प्रयास

प्राचार्य को हटाने और नया प्रभार सौंपने का उद्देश्य विद्यालय में व्याप्त अव्यवस्थाओं को दूर करना और छात्रों को बेहतर माहौल प्रदान करना है। प्रशासन ने छात्रों को आश्वासन दिया है कि उनकी सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा और विद्यालय में सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930