नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
इंदौर में बड़ा हादसा: नो-एंट्री में घुसा ट्रक, पुलिस से बचने के चक्कर में कई वाहनों को रौंदा, ड्राइवर गिरफ्तार – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

इंदौर में बड़ा हादसा: नो-एंट्री में घुसा ट्रक, पुलिस से बचने के चक्कर में कई वाहनों को रौंदा, ड्राइवर गिरफ्तार


WhatsApp Icon

16/09/2025 7:19 PM Total Views: 491787

इंदौर। सोमवार शाम हुए भीषण ट्रक हादसे की परतें अब खुलने लगी हैं, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई और 12 लोग घायल हो गए। पुलिस जांच में सामने आया है कि ट्रक का ड्राइवर न केवल रास्ता भटका हुआ था, बल्कि शराब के नशे में भी धुत था। उसने शहर के नो-एंट्री जोन में ट्रक घुसा दिया और जब पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो वह भागने लगा, जिसके चलते यह दर्दनाक हादसा हुआ।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

रास्ता भटका ड्राइवर, नो-एंट्री में दौड़ाता रहा मौत का ट्रक

पुलिस के अनुसार, ट्रक (क्रमांक MP09 ZP 4069) जैन ट्रांसपोर्ट का है, जो सांवेर रोड से गत्ते भरकर पोलो ग्राउंड के लिए निकला था। ड्राइवर रास्ता भूल गया और सुपर कॉरिडोर से एयरपोर्ट रोड की तरफ आ गया। यह वह समय था जब शहर में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित (नो-एंट्री) रहता है। कालानी नगर के पास पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन ड्राइवर ने ट्रक की रफ्तार बढ़ा दी और वहां से भाग निकला। इसी लापरवाही के कारण ट्रक मौत बनकर सड़क पर दौड़ता रहा।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

बाइक को 1 KM तक घसीटा, चिंगारी से हुआ ब्लास्ट और धधकी आग

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक ने सबसे पहले रामचंद्र नगर चौराहे पर दो बाइक सवारों को टक्कर मारी, जिसमें से एक बाइक ट्रक के नीचे फंस गई। ड्राइवर ने इसके बाद भी ट्रक नहीं रोका और फंसी हुई बाइक को करीब एक किलोमीटर तक बड़ा गणपति चौराहे तक घसीटता चला गया। लगातार रगड़ खाने से बाइक में चिंगारी उठी और तेज धमाके के साथ उसमें आग लग गई, जिसने देखते ही देखते पूरे ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया। पहले यह अफवाह थी कि भीड़ ने ट्रक को जलाया है, लेकिन बाद में यह स्पष्ट हो गया कि आग बाइक घिसटने के कारण लगी थी।

पुलिस की पुष्टि- नशे में था ड्राइवर; प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा- ब्रेक भी थे फेल

इंदौर जोन-1 के डीसीपी कृष्णा लालचंदानी ने पुष्टि की है कि ड्राइवर शराब के नशे में था। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और ट्रक को जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं, एक प्रत्यक्षदर्शी सुभाष सोनी ने दावा किया कि ट्रक के ब्रेक भी फेल हो चुके थे और ड्राइवर नशे में लग रहा था। उन्होंने दर्दनाक मंजर बयां करते हुए कहा, “हादसे में मेरे जीजा जी के दोनों पैर कटकर अलग हो गए।”

प्रशासन पर उठे सवाल, चेकिंग के बावजूद शहर में कैसे घुसा ट्रक?

इस घटना ने प्रशासनिक व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों का कहना है कि जिस रामचंद्र नगर चौराहे से ट्रक ने कोहराम मचाना शुरू किया, वहां दोनों तरफ पुलिसकर्मी चालानी कार्रवाई कर रहे थे। इसके बावजूद वे ट्रक को रोकने में नाकाम रहे। शाम के व्यस्त समय में और नो-एंट्री के बावजूद ट्रक शहर की सड़कों पर कैसे दौड़ता रहा, इसे लेकर लोगों में भारी गुस्सा है।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031