नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
मानवता शर्मसार: नवजात को कचरे में फेंका, महिला बनी देवदूत, जान बचाकर पुलिस को सौंपा – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

मानवता शर्मसार: नवजात को कचरे में फेंका, महिला बनी देवदूत, जान बचाकर पुलिस को सौंपा


WhatsApp Icon

15/09/2025 7:35 PM Total Views: 421307

इंदौर। इंदौर शहर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने मानवता को शर्मसार कर दिया है। यहां एक नवजात बच्ची को किसी अज्ञात व्यक्ति ने आधी रात को कचरे के ढेर में फेंक दिया। लेकिन, इस घोर कृत्य के बीच एक महिला देवदूत बनकर आई और अपनी जान पर खेलकर उस मासूम की जान बचाई।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

यह घटना शिव कंठ नगर की है। जहां घनश्याम परमार नामक व्यक्ति अपनी पत्नी रुकमा के साथ रहते हैं। घनश्याम एक कंपनी में चौकीदारी करते हैं और उनकी पत्नी रुकमा घर के बाहर चाय-बिस्किट की दुकान चलाती हैं।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

रोने की आवाज सुनकर खुली महिला की नींद

रुकमा ने बताया कि रविवार-सोमवार की रात करीब 2 बजे उनकी नींद खुली तो उन्हें ऐसा लगा कि कोई बच्चा रो रहा है। उन्हें लगा कि कहीं कोई बाहर सामान तो चोरी नहीं कर रहा है। जब कुछ नहीं दिखा तो वे घर के अंदर लौटने लगीं। तभी अचानक उन्हें एक छोटे बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी और वे चौंक गईं।

कचरे के ढेर में कांपती मिली नवजात

रुकमा ने बताया कि वे घर से कुछ कदम दूर उस ओर गईं, जहां से आवाज आ रही थी। वहां गाजर घास और कचरे के बीच से आवाज सुनाई दे रही थी। वे घर लौटीं और मोबाइल लेकर वापस गईं। मोबाइल टॉर्च की रोशनी में देखा तो एक नवजात बच्ची रो रही थी।

अपनी जान पर खेलकर बचाई बच्ची की जान

रुकमा ने बताया कि उन्हें डर लगा कि कहीं कुत्ते या कोई और जानवर हमला न कर दे, इसलिए वे तुरंत उसे घर ले आईं। उन्होंने नवजात को साफ किया, उसे दूध पिलाया और सुबह तक संभाला। इस दौरान रुकमा ने अपनी जान की परवाह किए बिना एक नवजात बच्ची की जान बचाई, जो वाकई सराहनीय है।

दंपति ने पुलिस को सौंपी नवजात

सोमवार सुबह जब घनश्याम और रुकमा बच्ची को थाने में सौंपने जाने लगे तो उनके परिवार की दोनों बेटियां रुआंसी हो गईं। उन्होंने कहा- यह हमारी छोटी बहन है, इसे पुलिस को मत दीजिए। वे बार-बार माता-पिता से यही कह रही थीं कि आप लोग उसका ध्यान रखना।

पुलिस ने बच्ची को अस्पताल पहुंचाया

पुलिस ने बच्ची को अस्पताल पहुंचाया, जहां पीआईसीयू में उसे भर्ती किया गया है। डॉक्टर बच्ची की हालत पर नजर रख रहे हैं।

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस को आशंका है कि यह मामला अवैध संतान से जुड़ा हो सकता है। पुलिस आसपास के मैटरनिटी अस्पतालों से जानकारी जुटाएगी। चूंकि जिस जगह नवजात को फेंका गया है, वह बस्ती क्षेत्र है और वहां सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं, इसलिए पुलिस को जांच में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930