नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
बेवफाई के बदले मिली मौत: पति ने पत्नी को प्रेमियों के बीच मारी गोलियां – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

बेवफाई के बदले मिली मौत: पति ने पत्नी को प्रेमियों के बीच मारी गोलियां


WhatsApp Icon

13/09/2025 9:09 PM Total Views: 463173

मध्यप्रदेशvoice: ग्वालियर। ग्वालियर में दिनदहाड़े पांच गोली मारकर पत्नी की हत्या मामले में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। नंदिनी हत्याकांड में प्यार और धोखे की कहानी सामने आई है। नंदिनी अरविंद की तीसरी पत्नी थी। वहीं नंदिनी का अरविंद से पांचवां रिलेशन था। अरविंद और नंदिनी ने पहले से शादीशुदा होने के बावजूद आर्य समाज मंदिर में लव मैरिज की थी। बीते कई महीनों से नंदनी और अरविंद के बीच झगड़ा चल रहा था। आखिर में परेशान अरविंद ने नंदिनी को बीच सड़क पर गोलियों से भून दिया।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

सीएसपी हिना खान ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार दोपहर को रूप सिंह स्टेडियम रोड पर अरविंद ने नंदिनी परिहार की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड के पीछे प्यार और धोखे की लंबी कहानी सामने आई है। घटना के वक्त नंदिनी के साथ उसके दो बॉयफ्रेंड अंकुश पाठक और कल्लू पंचाल साथ थे। जैसे ही अरविंद ने रास्ता रोक कर नंदिनी पर कट्टा अड़ाया। कल्लू और अंकुश वहां से भाग निकले। इसके बाद अरविंद ने नंदिनी की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी। अरविंद के मुताबिक झांसी की रहने वाली नंदिनी केवट का उससे पांचवां रिलेशन था।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

घटनाक्रम

बता दें कि घटना शुक्रवार दोपहर शहर के बीचोंबीच स्थित रूप सिंह स्टेडियम के सामने की है। यहां पति अरविंद ने युवती को रोका और उसके चेहरे पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने बदमाश को रोकने की कोशिश की, लेकिन वह किसी के हाथ नहीं आया। बदमाश ने पुलिसवालों पर भी पिस्टल तान दी। पुलिस को आरोपी पर काबू पाने के लिए आंसू गैस फायर करना पड़ा। बाद में पुलिस ने उसे पकड़ लिया और गिरफ्तार कर लिया।

प्रेमी की हत्या में जेल जा चुकी थी नंदिनी

इससे पहले नंदिनी की शादी 10 साल पहले दतिया लांच के ग्राम कैरोना धार निवासी गोटीराम केवट के साथ हुई थी। शादी के बाद उसके अपने पति के दोस्त छोटू केवट, निमलेश सेन और फिरोज खान से भी अवैध संबंध रहे। नंदिनी ने 2017 में अपने चौथे प्रेमी के साथ मिलकर बॉयफ्रेंड निमलेश सेन की दतिया में हत्या कर दी थी। हत्या मामले में वह 4 साल 6 महीने जेल में भी रही। 2022 में जेल से छूटने के बाद ग्वालियर आ गई। यहां उसने पार्लर खोल लिया था। इसी दौरान नंदिनी आरोपी अरविंद परिहार के संपर्क में आई। उससे आर्य समाज मंदिर में शादी की। अरविंद की नंदनी से तीसरी शादी थी।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930