नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
VIDEO : डॉक्टर ने मरीज के परिजन को पीटा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, कानून व्यवस्था पर सवाल – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

VIDEO : डॉक्टर ने मरीज के परिजन को पीटा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, कानून व्यवस्था पर सवाल


WhatsApp Icon

11/09/2025 10:38 PM Total Views: 391689

बैतूल। बैतूल जिले के प्रभात पट्टन क्षेत्र के एक अस्पताल में डॉक्टर द्वारा मरीज के परिजन से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे क्षेत्र के लोगों में आक्रोश पनप रहा है।

वीडियो में दिख रहा है कि बीएमओ डॉ. जितेंद्र अत्रे मरीज के परिजन को बेरहमी से मारपीट कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि मरीज के परिजन ने इलाज में देरी होने पर लापरवाही की शिकायत की थी, जिससे डॉक्टर भड़क गए और उन्होंने मरीज के परिजन पर थप्पड़ बरसाने शुरू कर दिए।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

कानून हाथ में लेने पर सवाल

इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। एक जिम्मेदार पद पर बैठे डॉक्टर को कानून हाथ में लेने की ऐसी क्या जरूरत पड़ी कि उन्होंने मरीज के परिजन के साथ मारपीट की? क्या इलाज में लापरवाही की शिकायत करना इतना बड़ा गुनाह है कि डॉक्टर ने मरीज के परिजन को पीटने का फैसला कर लिया?

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

कानून व्यवस्था पर सवाल

इस घटना ने प्रदेश और जिले की कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। ऐसा लग रहा है कि लोगों में कानून का भय लगभग खत्म हो गया है, जिसके चलते वे कानून को अपने हाथ में लेने से भी नहीं हिचकिचा रहे हैं।

पुलिस कार्रवाई पर टिकी निगाहें

अब देखना यह है कि जिले के नए पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन इस वीडियो को संज्ञान में लेकर क्या कार्रवाई करते हैं। क्या वे डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज करेंगे और उन्हें गिरफ्तार करेंगे या फिर इस मामले को रफा-दफा कर दिया जाएगा?

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930