नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
अवैध सट्टा फड़ पर पुलिस का छापा, 7 गिरफ्तार, 13 हजार से ज्यादा की नकदी जब्त – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

अवैध सट्टा फड़ पर पुलिस का छापा, 7 गिरफ्तार, 13 हजार से ज्यादा की नकदी जब्त


WhatsApp Icon

11/09/2025 7:20 PM Total Views: 438026

सारनी। पाथाखेड़ा में पुलिस ने अवैध सट्टा फड़ पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों में 2 सट्टा खिलाने वाले और 5 सट्टा लगाने वाले शामिल हैं। पुलिस ने मौके से 13,090 रुपए की नकदी भी जब्त की है।

यह कार्रवाई थाना प्रभारी जयपाल इवनाती के नेतृत्व में चौकी प्रभारी वंशज श्रीवास्तव और उनकी टीम ने की। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बगडोना में अवैध सट्टा फड़ चल रहा है, जिसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छापा मारा और आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

पुलिस ने जब्त की नकदी

पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों से भारी मात्रा में नकदी बरामद की है। इनमें पूरन वरकडे से 4,500 रुपए, रवि धुर्वे से 2,500 रुपए, संजू पवार से 1,500 रुपए, शिवनाथ परते से 1,500 रुपए, अनुराग यादव से 1,000 रुपए, नरापन शाह से 1,600 रुपए और ब्रजलाल धुर्वे से 400 रुपए जब्त किए गए हैं।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

सट्टा एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ सट्टा एक्ट की धारा 4 (क) के तहत मामला दर्ज किया है और उन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस सट्टा फड़ में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

पुलिस की अपील

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे जुआ-सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों की सूचना तुरंत नजदीकी थाने या डायल 112 पर दें। पुलिस ने यह भी कहा है कि सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031