नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
शराब के नशे में युवक ने खुद को लगाई आग, 70% झुलसा, हालत गंभीर – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

शराब के नशे में युवक ने खुद को लगाई आग, 70% झुलसा, हालत गंभीर


WhatsApp Icon

11/09/2025 1:52 PM Total Views: 463161

बैतूल। बैतूल जिले के नंदीखेड़ा गांव में बुधवार देर रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। 35 वर्षीय रामरतन परते नामक एक युवक ने शराब के नशे में खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली, जिससे वह 70 फीसदी तक झुलस गया है। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल से भोपाल रेफर किया गया है।

शराब की लत से परेशान था युवक

जानकारी के अनुसार, रामरतन परते शराब पीने का आदी था और इसी लत के कारण उसका अपनी पत्नी से अक्सर विवाद होता रहता था। बुधवार को भी झगड़े के बाद रामरतन ने गुस्से में आपा खो दिया और खुद को खत्म करने का फैसला कर लिया।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

पत्नी से विवाद के बाद उठाया खौफनाक कदम

पुलिस के अनुसार, रामरतन ने गुस्से में अपनी बाइक से पेट्रोल निकाला और खुद पर डालकर आग लगा ली। परिजनों ने तुरंत उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां रात करीब डेढ़ बजे उसे भर्ती किया गया। युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे तुरंत भोपाल रेफर कर दिया गया।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

आत्मदाह की वजह शराब, पुलिस कर रही जांच

टीआई रविकांत डहरिया ने बताया कि जिला अस्पताल में रामरतन के बयान दर्ज किए गए हैं, जिसमें उसने खुद ही पेट्रोल डालकर आग लगाने की बात कबूल की है। वहीं, पत्नी ने बताया कि दोनों के बीच किसी बात पर कहासुनी हुई थी, जिसके बाद उसने आत्मदाह का प्रयास किया।

परिजनों ने बताया कि गुस्से में उसने घर में खड़ी बाइक से एक बोतल में पेट्रोल निकाला और खुद पर छिड़ककर लाइटर से आग लगा ली। घर के लोग कुछ समझ पाते उससे पहले ही वह आग में घिर चुका था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि रामरतन ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930