नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
शनि, गुणवंत बाबा मंदिरों में चोरी, दान पेटियां तोड़कर चोरों ने उड़ाए पैसे, पुलिस जांच में जुटी – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

शनि, गुणवंत बाबा मंदिरों में चोरी, दान पेटियां तोड़कर चोरों ने उड़ाए पैसे, पुलिस जांच में जुटी


WhatsApp Icon

07/09/2025 8:03 PM Total Views: 463160

सारणी। सारणी थाना क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने मंदिरों को निशाना बनाते हुए दान पेटियां तोड़कर पैसे चुरा लिए। यह घटना शनिवार रात की बताई जा रही है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

जानकारी के अनुसार, चोरों ने सारणी-घोड़ाडोंगरी मार्ग पर स्थित शनि मंदिर और गुणवंत बाबा मंदिर में दान पेटियां तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। दान पेटियों में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए पैसे थे, जिनकी गिनती अभी नहीं हो पाई है।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

पुलिस जांच में जुटी, सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे

घटना की सूचना मिलते ही सारणी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस मंदिरों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि चोरों की पहचान की जा सके।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही घटना को अंजाम देने वाले चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि यदि उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी मिलती है तो वे पुलिस को सूचित करें।

श्रद्धालुओं में आक्रोश

मंदिरों में चोरी की इस घटना से श्रद्धालुओं में आक्रोश है। उन्होंने पुलिस से मांग की है कि चोरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

यह घटना सारणी क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती है। लोगों का कहना है कि पुलिस को गश्त बढ़ानी चाहिए और संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे नशेड़ियों पर कठोर से कठोर कारवाई करनी चाहिए ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

इनका कहना है :—

  • शनिवार रात्रि सारणी घोड़ाडोंगरी मार्ग पर स्थित शनिमंदर एवं गुणवंत बाबा मदिर से अज्ञात चोरों द्वारा दान पेटी का ताला तोड़कर उसमें से पैसे निकाल लिए है। सीसीटी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जांच कर कार्रवाई की जाएगी 

जयपाल इवनाति, थाना प्रभारी सारणी

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930