नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
7 लाख की ठगी का पर्दाफाश, वेलफेयर बिल्डिंग एंड एस्टेट कंपनी के दो एजेंट गिरफ्तार, मुख्य आरोपी की तलाश जारी – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

7 लाख की ठगी का पर्दाफाश, वेलफेयर बिल्डिंग एंड एस्टेट कंपनी के दो एजेंट गिरफ्तार, मुख्य आरोपी की तलाश जारी


WhatsApp Icon

07/09/2025 7:09 AM Total Views: 438086

सारणी। सारणी पुलिस ने 7 लाख रुपए की ठगी का पर्दाफाश करते हुए वेलफेयर बिल्डिंग एंड एस्टेट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के दो एजेंटों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी, कंपनी का संचालक अनिल, अभी भी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

पुलिस अधीक्षक बैतूल निश्चल एन. झारिया के निर्देशानुसार जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों और भोले-भाली जनता के साथ ठगी/धोखाधड़ी करने वालों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में सारणी पुलिस को यह महत्वपूर्ण सफलता मिली है।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

पीड़ित ने दर्ज कराई शिकायत

5 सितंबर 2025 को महेंद्र प्रसाद पिता दशई मली बारी (उम्र 65 साल, निवासी स्टेडियम के पीछे आजाद नगर पाथाखेड़ा) ने थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि वेलफेयर बिल्डिंग एंड एस्टेट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के संचालक मुख्य मैनेजर अनिल और उसके तत्कालीन ब्रांच मैनेजर सुनील, एजेंट अरविंद उर्फ शिवकेश्वर ने धोखाधड़ी कर और विश्वास में लेकर उनके दस्तावेजों का दुरुपयोग किया। उन्होंने पैसा डबल करने का झांसा देकर उनसे 7 लाख रुपए इन्वेस्ट कराए।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

पुलिस ने दर्ज किया मामला

पीड़ित की शिकायत पर थाना सारणी में अपराध क्र.532/25 धारा 318(4), 338, 336(3), 340(1) बीएनएस (भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता) के तहत आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस अधीक्षक ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

पुलिस अधीक्षक बैतूल निश्चल एन. झारिया ने घटना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी और एसडीओपी सारणी सुश्री प्रियंका करचाम के मार्गदर्शन में थाना सारणी पुलिस की टीम ने प्रकरण की गहन जांच प्रारंभ की।

दो एजेंट गिरफ्तार

प्रकरण की विवेचना के दौरान थाना सारणी पुलिस ने आरोपी शिवकेश्वर उर्फ अरविंद प्रसाद पिता महेश्वर प्रसाद (उम्र 66 साल, निवासी कांग्रेस नगर पाथाखेड़ा) और सुनील कुमार पिता जगदीश सिंह (उम्र 42 साल, निवासी गांधी नगर पाथाखेड़ा) को गिरफ्तार किया।

मुख्य आरोपी की तलाश जारी

प्रकरण के अन्य आरोपी वेलफेयर बिल्डिंग एंड एस्टेट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के संचालक मुख्य मैनेजर अनिल की तलाश जारी है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

न्यायालय में पेश किया गया

आरोपी शिवकेश्वर उर्फ अरविंद प्रसाद और सुनील कुमार को 6 सितंबर 2025 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय बैतूल के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

पुलिस की अपील

थाना प्रभारी निरीक्षक जयपाल इनवाती ने अपील की है कि वेलफेयर बिल्डिंग एंड एस्टेट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा यदि किसी भी व्यक्ति से रुपए डबल करने के नाम पर रुपए लिए गए हैं तो तत्काल थाना सारणी में संपर्क करें।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031