नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदे मवेशी, 10 की मौत, चालक गिरफ्तार, पुलिस की त्वरित कार्रवाई – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदे मवेशी, 10 की मौत, चालक गिरफ्तार, पुलिस की त्वरित कार्रवाई


WhatsApp Icon

27/08/2025 9:34 PM Total Views: 463181

सारणी। सारणी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर बैठे मवेशियों को रौंद दिया, जिसमें 10 मवेशियों की दर्दनाक मौत हो गई और एक मवेशी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर ट्रक को जब्त कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक बैतूल निश्चल झारिया द्वारा जिले में अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण और त्वरित कार्रवाई के निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी और एसडीओपी सुश्री प्रियंका करचाम के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जयपाल इवनाती के नेतृत्व में थाना सारणी, पाथाखेड़ा पुलिस टीम ने इस मामले में कार्रवाई की।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

सड़क पर बैठे मवेशियों को ट्रक ने रौंदा

26 अगस्त 2025 को थाना सारणी चौकी पाथाखेड़ा पुलिस को सूचना मिली कि एक ट्रक चालक ने लापरवाही पूर्वक ट्रक चलाकर सारणी से घोड़ाडोंगरी रोड तरफ जाते हुए सड़क पर बैठे मवेशियों को टक्कर मार दी है, जिससे कुछ मवेशी घटनास्थल पर ही मृत हो गए हैं तथा कुछ घायल हो गए हैं।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

10 मवेशियों की मौत, एक घायल

घटनास्थल पर पहुंचने पर 10 मवेशी मृत पाए गए तथा 01 मवेशी घायल पाया गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल कार्यवाही शुरू कर दी।

चालक के खिलाफ मामला दर्ज

पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के विरुद्ध थाना सारणी में अपराध क्रमांक 509/ 25 धारा 281,325 बीएनएस (भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता) के तहत मामला दर्ज किया और विवेचना में लिया। पुलिस ने मृत मवेशियों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायल मवेशी का इलाज पशु चिकित्सक पाथाखेड़ा से कराया। पोस्टमार्टम के बाद मृत मवेशियों को दफन करने की कार्यवाही की गई।

आरोपी चालक गिरफ्तार, ट्रक जब्त

प्रकरण में विवेचना के दौरान 27 अगस्त 2025 को पुलिस ने घटना में प्रयुक्त ट्रक क्रमांक एमपी 48 जेडई 7112 को जब्त कर लिया और आरोपी चालक सुनील पिता अर्जुन धुर्वे (उम्र 23 साल, निवासी ग्राम मांडई, थाना दमुआ, जिला छिंदवाड़ा) को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस टीम की सराहना

इस कार्रवाई में थाना सारणी, चौकी पाथाखेड़ा पुलिस के थाना प्रभारी निरीक्षक जयपाल इवनाती, उप निरीक्षक वंशज श्रीवास्तव, सउनि शिवपाल इरपाचे, प्रधान आरक्षक ज्ञानसिंह टेकाम, आरक्षक रविमोहन, आर. मोहित भाटी, आर. राजू वरकड़े, आर. अनुज ,आर राजेश करपे,आर सुभाष, सैनिक सुभाष, सैनिक हीरा का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930