नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
चोरी की वारदातों का खुलासा, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा, 45 हजार का माल बरामद – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

चोरी की वारदातों का खुलासा, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा, 45 हजार का माल बरामद


WhatsApp Icon

17/08/2025 11:56 PM Total Views: 438097

बैतूल। बैतूल शहर में संपत्ति संबंधित चोरी और नकबजनी की घटनाओं में लगातार हो रही वृद्धि को देखते हुए पुलिस अधीक्षक निश्चल एन. झारिया ने सख्त रुख अपनाया था। उनके निर्देशों के पालन में थाना कोतवाली पुलिस ने दो चोरी के मामलों को सुलझाने में सफलता हासिल की है और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 45 हजार रुपए से अधिक का माल बरामद किया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी और अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सुनील लाटा के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली पुलिस ने इन मामलों को सुलझाने में सफलता प्राप्त की।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

पहली घटना: चोरी का प्रयास विफल

पहली घटना में, फरियादी बलराम पिता प्रभुदयाल यादव (उम्र 28 वर्ष, निवासी जैन दादावाड़ी के सामने बैतूल) ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 16 अगस्त 2025 की रात अज्ञात चोरों ने उसके घर का दरवाजा तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया। इस पर थाना कोतवाली बैतूल में अपराध क्रमांक 826/2025, धारा 64, 305 बीएनएस (भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

दूसरी घटना: लैपटॉप और चांदी की पायल की चोरी

दूसरी घटना में, फरियादी सायबू पिता बलीराम खातरकर (उम्र 65 वर्ष, निवासी वैष्णवी नगर गौठाना बैतूल) ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 16 अगस्त 2025 की रात अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर उसके घर से लैपटॉप और चांदी की पायल चोरी कर ली। इस पर थाना कोतवाली बैतूल में अपराध क्रमांक 829/2025, धारा 331(4), 305 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस को मिली सफलता

विवेचना के दौरान विश्वसनीय मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी सुनील पिता परसराम नागले (उम्र 28 वर्ष, निवासी शांति नगर गौठाना बैतूल) और एक बाल अपचारी को हिरासत में लिया। सख्ती से पूछताछ करने पर दोनों ने दोनों वारदातों को अंजाम देना स्वीकार कर लिया।

पुलिस ने बरामद किया चोरी का माल

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने 1 एचपी कंपनी का लैपटॉप (कीमत करीबन 35 हजार रुपए), 1 चांदी जैसी धातु की पैर पट्टी (कीमत 10 हजार रुपए) और 1 रिंग पाना (कीमत 3 सौ रुपए) सहित कुल 45 हजार 3 सौ रुपए का मशरूका बरामद किया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031