नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 24 घंटे के अंदर पुलिस ने भेजा जेल – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 24 घंटे के अंदर पुलिस ने भेजा जेल


WhatsApp Icon

04/08/2025 9:29 PM Total Views: 421302

बैतूल। बैतूल जिले के चिचोली थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात का खुलासा करते हुए पुलिस ने पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या करने वाले आरोपी पति को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

यह मामला 3 अगस्त 2025 को चिचोली थाना अंतर्गत चौकी भीमपुर में दर्ज किया गया था। ग्राम पटवारीढाना चिखली निवासी सुम्मी सेलुकर की उसके पति सुखराम सेलुकर द्वारा कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना की जानकारी मृतिका के भांजे राहुल ने पुलिस को दी थी।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

आरोपी के खिलाफ धारा 103(1) BNS के तहत मामला दर्ज

प्राप्त सूचना के आधार पर थाना चिचोली में आरोपी सुखराम सेलुकर के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) BNS के तहत अपराध क्रमांक 455/2025 पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने बनाई विशेष टीम

घटना के बाद से ही आरोपी फरार था, जिसकी शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अधीक्षक बैतूल निश्चल एन. झारिया ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी एवं एसडीओपी शाहपुर मयंक तिवारी के मार्गदर्शन में एक विशेष पुलिस टीम गठित की।

पुलिस ने लगातार दबिश देकर आरोपी को धर दबोचा

पुलिस टीम ने लगातार प्रयास करते हुए विभिन्न स्थानों पर दबिश दी और सघन तलाशी अभियान चलाया। टीम के अथक प्रयासों से आरोपी सुखराम सेलूकर को 4 अगस्त 2025 को गिरफ्तार कर लिया गया।

त्वरित कार्रवाई के लिए पुलिस टीम को बधाई

इस संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी चिचोली निरीक्षक हरिओम पटेल, सीन ऑफ क्राइम एक्सपर्ट निरीक्षक आबिद अंसारी, चौकी प्रभारी भीमपुर उपनिरीक्षक दिलीप यादव, उपनिरीक्षक संतोष रघुवंशी, सउनि सुरेशलाल ठाकुर, प्रआर. सुभाष काजले, म.आर. मनीषा पंचेश्वर एवं आरक्षक प्रबल प्रताप सिंह जादौन ने सराहनीय भूमिका निभाई। पुलिस अधीक्षक बैतूल ने समस्त टीम को इस त्वरित कार्रवाई के लिए बधाई दी है।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930