नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
AAP ने साधा क्षेत्रीय विधायक पर निशाना, कहा- ‘स्वर्ग समान’ सारणी को ‘उजड़ता नगर’ बना दिया, स्वास्थ्य-शिक्षा बदहाल – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

AAP ने साधा क्षेत्रीय विधायक पर निशाना, कहा- ‘स्वर्ग समान’ सारणी को ‘उजड़ता नगर’ बना दिया, स्वास्थ्य-शिक्षा बदहाल


WhatsApp Icon

01/08/2025 11:26 PM Total Views: 460593

बैतूल/सारणी। आम आदमी पार्टी (AAP) ने सारणी की बदहाल स्थिति को लेकर क्षेत्रीय विधायक पर जमकर निशाना साधा है। शुक्रवार को AAP के नव नियुक्त बैतूल जिला प्रभारी एवं प्रदेश संयुक्त सचिव शैली छाबरा और प्रदेश संयुक्त सचिव जिला प्रभारी योगेश साहू का सारणी में प्रथम आगमन हुआ। इस अवसर पर पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां दोनों प्रभारियों ने पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठन को मजबूत करने की रणनीति साझा की।

कार्यक्रम के पश्चात पत्रकारों से चर्चा करते हुए शैली छाबरा और योगेश साहू ने क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं पर खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि सारणी जैसे महत्वपूर्ण औद्योगिक क्षेत्र की हालत आज दयनीय है।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

चिकित्सक विधायक, पर चिकित्सा व्यवस्था बदहाल

AAP नेताओं ने क्षेत्रीय विधायक पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि वे स्वयं चिकित्सक होते हुए भी सारणी में चिकित्सा सुविधाओं की स्थिति “ना के बराबर” है। उन्होंने कहा कि स्थानीय नागरिकों को मामूली इलाज के लिए भी भोपाल, नागपुर या इंदौर जैसे बड़े शहरों का रुख करना पड़ता है।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

शिक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल

इसी तरह, शिक्षा व्यवस्था पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि यहां न तो उच्च गुणवत्ता की शैक्षणिक संस्थाएं हैं और न ही छात्रों को बेहतर भविष्य के अवसर। उन्होंने कहा कि यही कारण है कि युवा पीढ़ी बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए क्षेत्र से पलायन कर रही है।

पावर प्लांट के बंद होने से गिरता आर्थिक स्तर

इसके साथ ही दोनों प्रभारियों ने पावर प्लांट की बंद होती इकाइयों और नई यूनिट्स की स्थापना में हो रही देरी को भी क्षेत्र के गिरते आर्थिक और सामाजिक स्तर का बड़ा कारण बताया। उन्होंने कहा कि लगातार इकाइयों के बंद होने से न केवल रोजगार के अवसर समाप्त हो रहे हैं, बल्कि क्षेत्र की जनसंख्या भी तेजी से घट रही है।

“स्वर्ग समान” सारणी “उजड़ता नगर” बना

उन्होंने क्षेत्र की स्थिति को “धीरे-धीरे उजड़ते नगर” के रूप में चिन्हित किया और कहा कि कभी ‘स्वर्ग समान’ कहा जाने वाला यह क्षेत्र अब बुनियादी सुविधाओं की कमी के कारण अपनी पहचान खोता जा रहा है।

AAP का संकल्प: सारणी को फिर से बनाएंगे ‘स्वर्ग’

शैली छाबरा और योगेश साहू ने सारणी की जनता को विश्वास दिलाया कि आम आदमी पार्टी इस क्षेत्र को फिर से “स्वर्ग” बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि AAP यहां शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के अवसरों को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है और इसके लिए एक ठोस कार्य योजना तैयार की जाएगी।

AAP के इन आरोपों ने सारणी में राजनीतिक हलचल पैदा कर दी है। अब देखना यह है कि क्षेत्रीय विधायक इन आरोपों का क्या जवाब देते हैं और क्षेत्र की समस्याओं को दूर करने के लिए क्या कदम उठाते हैं।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31