नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
आबकारी विभाग की अनदेखी के बीच शराब माफिया का बोलबाला, सारनी थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े अवैध शराब सप्लाई किया जा रहा! – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

आबकारी विभाग की अनदेखी के बीच शराब माफिया का बोलबाला, सारनी थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े अवैध शराब सप्लाई किया जा रहा!


WhatsApp Icon

29/07/2025 3:52 PM Total Views: 491753

बैतूल/सारणी। सामाजिक सरोकार की बुराई बन चुकी अवैध शराब का गोरख धंधा विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में तेजी से फल फूल रहा है ऐसे में जहां भोले भाले ग्रामीण इसके आदी होते जा रहे हैं वही ठेकेदार और शराब माफिया मोटी चांदी काट रहे हैं। क्षेत्र के आधा दर्जन से भी अधिक ग्रामीण इलाके ऐसे हैं जहां पर ठेकेदार बड़े पैमाने पर अपने गुर्गों के माध्यम से अवैध शराब परोस रहा है। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्र की भोली भाली जनता अपनी मेहनत की गाड़ी कमाई अवैध शराब में बर्बाद कर रही है। मिली जानकारी अनुसार

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

चौपहिया वाहनों से कर रहे अवैध शराब सप्लाई

ग्रामीण क्षेत्रों में शराब सप्लाई के लिए भी अवैध चौपहियां वाहनों का उपयोग कर धड़ल्ले से अवैध शराब शहरी क्षेत्र से ग्रामीण अंचलों तक पहुंचाई जाती है। खुफिया सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार इस शराब के खेल में ऊपर से नीचे तक अधिकारियों की मिली भगत होने की बात भी सामने आई है। यदि इसी तरह अवैध शराब का गोरख धंधा ग्रामीण अंचलों में जारी रहा तो निश्चित तौर पर शराब माफिया तो चांदी काटेंगे।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

आखिर कब जागेगा जिम्मेदार प्रशासन ?

सारनी थाना क्षेत्र से लगे मोरडोंगरी, विक्रमपुर, बाकुड़, धसेड़, लोनिया, राजेगांव खापा, तथा खैरवानी के कई दुकानों के माध्यम से अंधेरे में रखा आबकारी विभाग अनजान रहता है, वहीं शराब कारोबारी खुलेआम सेलिंग कर दोहरी शिकायतें बढ़ा रहे हैं। इन इलाकों में मोरडोंगरी में दो दुकानें और विक्रमपुर में दो दुकानें विशेष रूप से निशाने पर हैं, जहां पर गिरोह संगठित तरीके से शराब की भारी सप्लाई और ओवर रेटिंग की जाती है।

स्थानीय सूत्रों और जागरूक नागरिकों द्वारा सामने आए वीडियो से यह साबित होता है कि कैसे माफिया चुना लगाकर आबकारी विभाग को गुमराह कर रहे हैं और प्रशासनिक मशीनरी को बाहरी नजरों से दूर रखते हैं। दिन में ही शराब सप्लाई कर सामाजिक सुरक्षा को बड़ा खतरा पहुंचाया जा रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की अवैध गतिविधियों के कारण नशाखोरी बढ़ रही है, जिसके दुष्परिणाम समुदाय की शांति और स्वास्थ्य दोनों पर पड़ रहे हैं। इसके अलावा, ओवर रेटिंग के चलते आम जनता को महंगी शराब खरीदनी पड़ रही है, जबकि दुकानें अधिकारी अंजान बने हुए हैं।

आबकारी विभाग और स्थानीय प्रशासन से मांग की जा रही है कि वे इस गंभीर मुद्दे की जाँच कर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करें। साथ ही, क्षेत्र में व्यापक छापेमारी कर माफियाओं के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएं ताकि अवैध शराब की बिक्री और सप्लाई पूर्णतया रोकी जा सके। यह मामला न केवल कानून व्यवस्था की चुनौती है बल्कि सामाजिक-आर्थिक दृष्टि से भी चिंता का विषय है। आबकारी नियमों के उल्लंघन और लोक स्वास्थ्य के प्रति उपेक्षा से जिले की साख पर प्रश्नचिन्ह लग सकता है।

प्रशासन को चाहिए कि वे ऐसे काले कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करते हुए ऐतिहासिक रूप से स्थिर और सुरक्षित समाज के निर्माण में अहम भूमिका निभाएं।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031