नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
इंदौर-इच्छापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मोरटक्का से गुजरते हुए नर्मदा नदी पर 4-लेन ब्रिज का निर्माण, लंबाई लगभग 1 किमी – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

इंदौर-इच्छापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मोरटक्का से गुजरते हुए नर्मदा नदी पर 4-लेन ब्रिज का निर्माण, लंबाई लगभग 1 किमी


WhatsApp Icon

26/07/2025 11:13 PM Total Views: 416451

इंदौर। इंदौर- खंडवा पर ओंकारेश्वर के पास नर्मदा नदी पर एक नया पुल बन रहा है, जो अब सिर्फ एक साधारण ब्रिज नहीं रहेगा, बल्कि यह धार्मिक महत्व को भी दर्शाएगा। इसकी सजावट के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सत्रह करोड़ रुपये मंजूर किए है। यह ब्रिज 170 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रहा है।

ओंकारेश्वर जाने वाले यात्री इस ब्रिज से होकर गुजरेंगे। इस कारण इसकी सजावट पर भी खास तौर पर ध्यान दिया जा रहा है। सांसद शंकर लालवानी ने इस ब्रिज के सौंदर्यीकरण को लेकर पिछले दिनों मंत्री गड़करी से मुलाकात की थी।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

उन्होंने बताया कि ओंकारेश्वर 12 पवित्र ज्योतिर्लिंगों में से एक है और वहां नर्मदा नदी पर बनने वाला ब्रिज एक ‘आइकॉनिक ब्रिज’ होना चाहिए। इस मंशा को हमने मंत्री गडकरी को अवगत कराया था। वे इस पर सहमत नजर आए और उन्होंने तुरंत सजावट के लिए भी राशि मंजूर कर दी।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

चार लेन सड़क भी बन रही है

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण इंदौर-इच्छापुर हाईवे का निर्माण भी कर रहा है। यह सड़क ओंकारेश्वर के समीप मोरटक्का से भी होकर गुजरेगी। इस सड़क पर ही यह ब्रिज नर्मदा नदी के उपर बनेगा। ब्रिज चार लेन होगा और इसकी लंबाई एक किलीमीटर तक होगी।

यह होगी नए ब्रिज की खासियत

– रात के समय इस ब्रिज का नजारा बेहद खूबसूरत होगा, खास लाइटिंग और डिजाइन के साथ।

– ब्रिज से गुजरते वक्त वाहन धीमे होंगे ताकि यात्री माता नर्मदा के दर्शन कर सकें।

– दोनों ओर माता अहिल्या की प्रतिमाएं लगाई जा सकती हैं, क्योंकि महेश्वर भी इसी क्षेत्र से जुड़ा है।

– ये ब्रिज ना सिर्फ सड़क संपर्क को मजबूत करेगा, बल्कि धार्मिक पर्यटन को भी नई दिशा देगा।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031