नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
प्रेम संबंधों के विवाद में हत्या, पुलिस ने चार संदिग्ध गिरफ्तार कर शुरू की जांच – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

प्रेम संबंधों के विवाद में हत्या, पुलिस ने चार संदिग्ध गिरफ्तार कर शुरू की जांच


WhatsApp Icon

26/07/2025 10:28 PM Total Views: 421306

रतलाम। जिले के ग्राम मेवासा में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। महज 18 वर्षीय आयुष मालवीय, जो अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा था, ग्रामीणों के गुस्से का शिकार बन गया। उसे पहले बेहद बेरहमी से पीटा गया, सिर के बाल काटकर उसे गंजा किया गया और फिर उसे मौत के घाट उतार दिया गया। यह वारदात शुक्रवार देर रात की बताई जा रही है, जिसका खुलासा शनिवार सुबह तब हुआ जब पुलिस को एक मकान के पास शव पड़ा होने की सूचना मिली।

डायल 100 की सूचना से हुआ खुलासा
जानकारी के मुताबिक, शनिवार सुबह डायल 100 की टीम को एक अज्ञात शव की सूचना मिली थी। टीम मौके पर पहुंची और शव की पहचान ग्राम कांडरवासा निवासी आयुष मालवीय के रूप में की गई। सूचना मिलते ही मृतक के पिता और अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। शव की हालत देखकर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

हत्या के बाद शव दूसरी जगह फेंका गया
पुलिस जांच में सामने आया है कि आयुष को लड़की के घर के पास ही बुरी तरह पीटा गया, जिससे वह बेहोश हो गया और कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपियों ने उसका शव उठाकर किसी दूसरी जगह फेंक दिया, ताकि घटनास्थल से जुड़ा कोई सीधा सुराग न मिले। परिजनों ने आरोप लगाया है कि लड़की ने ही फोन कर आयुष को मिलने बुलाया था और वहां उसके साथ यह अमानवीय कृत्य किया गया।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

परिजनों और ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही शव परिजनों को सौंपा गया, उन्होंने महू-नीमच हाईवे पर कांडरवासा फंटे के पास चक्काजाम कर दिया। मृतक के पिता और ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी, उनके जुलूस की मांग और मृतक परिवार को एक करोड़ रुपये का मुआवजा देने की मांग की। चक्काजाम के दौरान बारिश के बावजूद सैकड़ों लोग हाईवे पर डटे रहे।

घटना की गंभीरता को देखते हुए एएसपी राकेश खाखा, एसडीओपी किशोर पाटनवाला सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से चर्चा की। अधिकारियों ने परिजनों को आश्वासन दिया कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। आश्वासन के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने चक्काजाम समाप्त किया।

पुलिस ने चार संदिग्धों को लिया हिरासत में
रतलाम एसपी अमित कुमार ने बताया कि मामला प्रेम-संबंधों से जुड़ा प्रतीत होता है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद घटना में शामिल अन्य लोगों को भी चिन्हित कर गिरफ्तार किया जाएगा।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930