नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
अधजला शव, जीवन की अंतिम यात्रा भी भ्रष्टाचार की भेट, नगर पालिका की संवेदनहीनता से चीत्कार उठी मानवता – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

अधजला शव, जीवन की अंतिम यात्रा भी भ्रष्टाचार की भेट, नगर पालिका की संवेदनहीनता से चीत्कार उठी मानवता


WhatsApp Icon

09/07/2025 1:31 AM Total Views: 421299

प्रवीर कुमार, 9425402406

सारणी। सारणी के मोक्षधाम में आज जो मंजर देखा गया, उसने हर संवेदनशील इंसान को झकझोर कर रख दिया। बारिश की तेज बौछारों के बीच एक अधजला शव, खंडहर में तब्दील चबूतरे की छत और आक्रोश से भरी निगाहें… यह तस्वीर सारणी नगर पालिका के भ्रष्टाचार और संवेदनहीनता की जीती-जागती मिसाल है।

सारनी मोक्षधाम में अधजला शव

एक तरफ जहां लोग अपने प्रियजन को अंतिम विदाई देने पहुंचे थे, वहीं दूसरी तरफ नगर पालिका की लापरवाही ने उनकी अंतिम क्रिया को भी अपमानित कर दिया। वर्षों से जर्जर चबूतरे की छत बारिश को रोकने में नाकाम रही, जिसके चलते शव पूरी तरह से भीग गया और अंतिम संस्कार अधूरा रह गया। यह सिर्फ एक घटना नहीं है, बल्कि उस व्यवस्था का प्रतीक है जो सारणी में पूरी तरह से चरमरा गई है।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

“यह कैसा दुर्भाग्य है कि मरने के बाद भी शांति नहीं मिल रही,” मोक्षधाम में मौजूद एक व्यक्ति ने गुस्से से कहा। “हम नगर पालिका से कब से इस छत की मरम्मत करने की गुहार लगा रहे हैं, लेकिन किसी ने नहीं सुनी। क्या हमारे मृतकों का सम्मान भी नहीं किया जा सकता?”

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

मुनाफे के खेल में मानवता तार-तार

सारणी नगर पालिका पर आरोप है कि वह विकास कार्यों के नाम पर सिर्फ अपनी जेबें भरने में लगी है। अनावश्यक जगहों पर पेविंग ब्लॉक लगाना, बनी हुई नालियों को तोड़कर दोबारा बनाना, ये सब सिर्फ मुनाफे के लिए किए जा रहे हैं। जबकि जहां वास्तव में जरूरत है, जैसे मोक्षधाम की मरम्मत, वहां कोई ध्यान नहीं दिया जाता।

दो करोड़ की सड़क दो दिन के बारिश में ढाह गई

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि नगर पालिका के अधिकारी मिलीभगत कर घटिया निर्माण सामग्री का उपयोग कर रहे हैं, जिससे सड़कें और अन्य बुनियादी ढांचे कुछ ही दिनों में ध्वस्त हो रहे हैं। हाल ही में 2 करोड़ 38 लाख रुपये की लागत से बनी बीटी रोड का मामला इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। यह सड़क एक बारिश भी नहीं झेल पाई और रिटर्निंग वॉल सहित बह गई।

“भ्रष्टाचार का नासूर: 68 करोड़ का बजट, विकास शून्य”

68 करोड़ रुपये के सालाना बजट वाली सारणी नगर पालिका भ्रष्टाचार का गढ़ बन चुकी है। हर विभाग में भ्रष्टाचार रूपी दानव बैठा हुआ है, जो पूरे 36 वार्डों को निगल रहा है। पारदर्शिता और जवाबदेही का दूर-दूर तक कोई नामोनिशान नहीं है।

“हमें लगता है कि नगर पालिका के अधिकारी विकास के लिए नहीं, बल्कि अपने विकास के लिए काम कर रहे हैं,” एक स्थानीय नागरिक ने नाम न छापने की शर्त पर बताया। “जब तक इन भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक सारणी की स्थिति में कोई सुधार नहीं होगा।”

जांच की मांग: क्या होगा दोषियों का?

मोक्षधाम में हुई घटना और बीटी रोड के बह जाने के मामले ने लोगों के गुस्से को और भड़का दिया है। उन्होंने इन मामलों की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है।

अब यह देखना दिलचस्प होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है। क्या वह सिर्फ खानापूर्ति करेगा या वास्तव में दोषियों को पकड़कर उन्हें सजा दिलाएगा? क्या सारणी नगर पालिका में भ्रष्टाचार का यह नासूर कभी खत्म हो पाएगा? इन सवालों का जवाब आने वाले दिनों में ही मिलेगा। लेकिन एक बात तय है, सारणी की जनता अब चुप नहीं बैठेगी। वह अपने अधिकारों के लिए लड़ेगी और भ्रष्टाचार मुक्त शासन की स्थापना तक चैन से नहीं बैठेगी।

📌 इनका कहना है 

  • सारणी मोक्ष धाम वन भूमि पर स्थापित है। मरम्मत कार्य के लिए वन विभाग से एनओसी मांगी गई है। एनओसी मिलने के बाद जल्द ही मोक्ष धाम को नवनिर्मित कराया जाएगा। कायाकल्प के अंतर्गत सड़क निर्माण कार्य किया गया था किंतु रिटर्निंग वॉल काफी समय पुराना होने की वजह से लगातार हो रही बारिश झेल नहीं पाई और ढह गई जिसके चलते सड़क भी क्षतिग्रस्त हो गई है जल्दी ही इसकी भी व्यवस्था की जाएगी।

सी.के मेश्राम, सीएमओ, नगर पालिका परिषद सारणी

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930